Ustaad Bhagat Singh आज देगी OTT पर दस्तक, पवन कल्याण के फैन्स कर लें प्लानिंग, जान लें कहां देख पाएंगे

HIGHLIGHTS

Ustaad Bhagat Singh OTT पर रिलीज

Netflix पर 16 अप्रैल से स्ट्रीम Pawan Kalyan की फिल्म अब घर बैठे देखें

Ustaad Bhagat Singh आज देगी OTT पर दस्तक, पवन कल्याण के फैन्स कर लें प्लानिंग, जान लें कहां देख पाएंगे

Ustaad Bhagat Singh OTT Release: Ustaad Bhagat Singh अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है. Pawan Kalyan स्टारर यह फिल्म आज यानी 16 अप्रैल से Netflix पर स्ट्रीम होने जा रही है. थिएटर में रिलीज के दौरान फिल्म को मिला-जुला और काफी नेगेटिव रिस्पॉन्स भी मिला था. लेकिन अब उम्मीद है कि OTT पर इसे नई ऑडियंस मिल सकती है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

मल्टी लैंग्वेज में होगी उपलब्ध

यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में Netflix पर उपलब्ध होगी, जिससे यह देशभर के दर्शकों तक पहुंच पाएगी. Netflix ने फिल्म के OTT रिलीज का ऐलान एक पोस्टर के जरिए किया, जिसमें लिखा गया कि Bhagat नाम है, लेकिन उसकी पहचान उसका रिवोल्यूशन है.

स्टार कास्ट और टीम

फिल्म में Pawan Kalyan के साथ Sreeleela और Raashii Khanna अहम भूमिकाओं में नजर आती हैं. सपोर्टिंग कास्ट में R. Parthiban, K. S. Ravikumar, Gautami, Nawab Shah, Rao Ramesh और Jayaprakash शामिल हैं. इस फिल्म को Harish Shankar ने डायरेक्ट किया है.

बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन

फिल्म 19 मार्च को Ugadi के मौके पर रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. 21 दिनों में फिल्म ने भारत में 72.13 करोड़ रुपये की नेट कमाई की, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 84.68 करोड़ रुपये रहा. ओवरसीज मार्केट से इसे 11.85 करोड़ रुपये मिले. रिपोर्ट्स के अनुसार 21वें दिन फिल्म ने सिर्फ 15 लाख रुपये की कमाई की, जो इसके गिरते प्रदर्शन को दिखाता है.

क्रिटिक्स और दर्शकों की प्रतिक्रिया

फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से नेगेटिव रिव्यू मिले. खासकर दूसरे हाफ को लेकर काफी आलोचना हुई. कहानी में पकड़ की कमी, खींचे हुए सीन और कमजोर इमोशनल कनेक्शन जैसी बातें सामने आईं. कई लोगों का मानना था कि फिल्म सिर्फ “हीरो मोमेंट्स” पर ज्यादा निर्भर है, जबकि कहानी उतनी मजबूत नहीं है. साथ ही फिल्म को Dhurandhar: The Revenge से भी कड़ी टक्कर मिली, जिससे इसके कलेक्शन पर असर पड़ा.

क्या OTT पर बदलेगी किस्मत

हालांकि, थिएटर में फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन OTT पर इसका प्रदर्शन बेहतर हो सकता है. Pawan Kalyan की फैन फॉलोइंग और मल्टी लैंग्वेज रिलीज इसे नया व्यूअर बेस दे सकती है. फिल्म थिएटर में दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पाई, लेकिन OTT पर इसका रिजल्ट अलग हो सकता है. अगर आप Pawan Kalyan के फैन हैं, तो एक बार जरूर देख सकते हैं, लेकिन ज्यादा उम्मीद लेकर बैठना सही नहीं होगा.

यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile