पंचायत की खासियत है उसमें दिखने वाला सरल और साधारण गांव का वातावरण, जिसे देख कर लोग अपनी निजी ज़िन्दगी का जुड़ाव उससे महसूस करते हैं। पंचायत की यह कहानी (जीतेन्द्र कुमार) अभिषेक त्रिपाठी के इर्दगिर्द घूमती है। बीते 4 सीज़न्स में लोगो ने जितेंद्र का स्ट्रगल, दोस्ती में दरार और लोगों के साथ बदलते रिश्तों को देखा है। इसके बाद होने वाले बदलाव को देखने के लिए फैंस बेसब्र, बेताब बैठे हैं। हालांकि पंचायत सीज़न 5 से जुड़ी कुछ अपडेट्स हमारे सामने आई हैं। आइये इन अपडेट्स के बारे में ज़रा विस्तार से जान लेते हैं।
‘पंचायत’ के अगले सीज़न के लिए फ़ैन्स को शायद ज़्यादा इंतज़ार न करना पड़े। डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने हाल ही में ‘इंडिया टुडे’ को दिए एक इंटरव्यू में शो की प्रोग्रेस के बारे में बात की। मिश्रा के मुताबिक, नए सीज़न की एडिटिंग का काम अभी चल रहा है। उन्होंने यह भी इशारा किया कि ‘पंचायत’ का सीज़न 5 अक्टूबर या नवंबर के आस-पास आ सकता है।
चौथा सीज़न फुलेरा में हुए चुनावों पर आधारित था। प्रधान पद की दौड़ में मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच घमासान मुकाबला हुआ था। हालांकि चुनाव में क्रांति देवी की जीत हुई। ठीक इस बीच, अभिषेक ने गाँव के सेक्रेटरी के तौर पर अपना काम जारी रखा। साथ ही, वह करियर के बेहतर मौके तलाशने के लिए भी जी जान लगा क्र म्हणत करता रहा। फुलेरा में नौकरी करते हुए अभिषेक ने CAT परीक्षा की कड़ी तैयारी की। सीज़न के आखिर तक, उसने CAT परीक्षा पास भी कर ली।
पांचवें सीज़न में यह दिखाया जा सकता है कि CAT परीक्षा पास करने के बाद अभिषेक का क्या फैसला रहता है। एक बड़ा सवाल यह होगा कि क्या वह फुलेरा छोड़कर कोई दूसरा करियर चुनेगए नहीं। हालाँकि, गाँव छोड़ना आसान फ़ैसला नहीं होगा। अभिषेक ने फुलेरा में दोस्ती और रिश्ते बनाए हैं। नए सीज़न में रिंकी के साथ उसकी बढ़ती नज़दीकियों पर भी ज़्यादा ध्यान दिया जा सकता है। क्रांति देवी अब प्रधान हैं, और उनके कार्यकाल में गाँव में नए मतभेद और राजनीतिक हालात पैदा हो सकते हैं।
सीरीज़ के पांचवें सीज़न में मुख्य कलाकार फिर से नज़र आ सकते हैं। जितेंद्र कुमार अभिषेक त्रिपाठी के रोल में वापसी करेंगे। नीना गुप्ता और रघुबीर यादव के भी अपने रोल में लौटने की उम्मीद है। सान्विका, फैसल मलिक और चंदन रॉय के भी सीरीज़ में लौटने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: साउथ की इस मूवी में सस्पेंस का गहरा जाल, सिर चकरा देगी 2 घंटे 27 मिनट की कहानी, 8 है IMDb रेटिंग