OTT This Week: प्रियंका चोपड़ा के जबरदस्त एक्शन से हिलेगी स्क्रीन, इस हफ्ते मचेगा कोहराम, देखें टॉप फिल्मों की लिस्ट
OTT This Week: इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. बड़े स्टार्स की फिल्में, हाई-प्रोफाइल वेब सीरीज और चर्चित फिनाले एपिसोड्स डिजिटल स्क्रीन पर दस्तक दे रहे हैं. एक तरफ Priyanka Chopra की एक्शन से भरपूर The Bluff है, तो दूसरी ओर A Knight of the Seven Kingdoms का बहुप्रतीक्षित फिनाले. आइए जानते हैं इस हफ्ते क्या-क्या नया देखने को मिलेगा.
SurveyA Knight of the Seven Kingdoms Finale
कहां देखें: JioHotstar
रिलीज डेट: 23 फरवरी, 2026
A Knight of the Seven Kingdoms अपने क्लाइमैक्स पर पहुंच रही है. ‘Trial of Seven’ के बाद कहानी आगे बढ़ती है, जहां Ser Duncan the Tall अपने सम्मान की रक्षा के लिए Prince Aerion Targaryen से भिड़ते हैं. यह जंग बेहद खतरनाक और दांव पर लगी प्रतिष्ठा से भरी है. Duncan इस भीषण मुकाबले से बच तो जाता है, लेकिन Prince Baelor Targaryen की चौंकाने वाली मौत कहानी को और गहरा बना देती है.
The Bluff
कहां देखें: Amazon Prime Video
रिलीज डेट: 25 फरवरी, 2026
The Bluff में Priyanka Chopra Jonas 19वीं सदी के कैरेबियन में सेट एक एक्शन थ्रिलर में नजर आती हैं. वह Ercell Bodden उर्फ Bloody Mary का किरदार निभा रही हैं, जो कभी समुद्री लुटेरी थी. शांत जिंदगी जीने की कोशिश कर रही इस महिला का अतीत तब लौट आता है जब उसका पुराना गिरोह, Connor (Karl Urban) के नेतृत्व में, उसे ढूंढ निकालता है. परिवार को बचाने के लिए उसे फिर से हिंसक रास्ता अपनाना पड़ता है.
Ikkis
कहां देखें: Amazon Prime Video
रिलीज डेट: 26 फरवरी, 2026
Ikkis एक देशभक्ति फिल्म है, जो लेफ्टिनेंट Arun Khetarpal की वीरता पर आधारित है. 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान Battle of Basantar में उन्होंने असाधारण साहस दिखाया था. यह फिल्म दिग्गज अभिनेता Dharmendra की आखिरी फिल्म भी मानी जा रही है.
Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam
कहां देखें: ZEE5
रिलीज डेट: 27 फरवरी, 2026
Krantijyoti Vidyalay Marathi Madhyam एक मराठी ड्रामा है, जिसका निर्देशन Hemant Dhome ने किया है. कहानी एक जर्जर मराठी माध्यम स्कूल को बंद होने से बचाने की जद्दोजहद पर आधारित है. यह फिल्म क्षेत्रीय भाषा शिक्षा और कॉर्पोरेट इंग्लिश मीडियम स्कूलों के बढ़ते प्रभाव के बीच के संघर्ष को दिखाती है.
Secret Stories
कहां देखें: JioHotstar
रिलीज डेट: 27 फरवरी, 2026
Secret Stories एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है. इसमें Roslin नाम की एक किशोरी की कहानी है, जिसे बार-बार डरावने सपने आते हैं. उसके सपनों में हरी आंखों वाला एक रहस्यमयी शख्स उसे मारने की कोशिश करता है. कहानी डर, रहस्य और मानसिक संघर्ष के बीच आगे बढ़ती है.
One Battle After Another
कहां देखें: JioHotstar
रिलीज डेट: 26 फरवरी, 2026
One Battle After Another में Leonardo DiCaprio मुख्य भूमिका में हैं. कहानी Bob नाम के व्यक्ति की है, जो अपनी बेटी Willa के साथ शांत जीवन जी रहा है. लेकिन जब उसकी बेटी अचानक लापता हो जाती है, तो वह उसे ढूंढने के लिए खतरनाक मिशन पर निकल पड़ता है.
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26, S26+ और Ultra की भारत में कितनी है कीमत? खरीदने से पहले जान लीजिए एक-एक डिटेल्स
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile