OTT This Week: गुल्लक की नए सीजन की वापसी,चौथे नंबर वाली तो झक्कास, इस हफ्ते रिलीज होने वाली वेब-सीरीज और मूवी
5 जून 2026 को OTT पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं
Gullak Season 5, Brown और Patriot इस हफ्ते की सबसे चर्चित OTT रिलीज में शामिल हैं
फैमिली ड्रामा, थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए इस हफ्ते कई विकल्प मौजूद हैं
OTT This Week: अगर आप वीकेंड पर घर बैठे कुछ नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 5 जून 2026 आपके लिए खास साबित हो सकता है. इस शुक्रवार Netflix, SonyLIV, ZEE5 और Amazon Prime Video समेत कई बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इस हफ्ते की लिस्ट में फैमिली ड्रामा, पॉलिटिकल थ्रिलर, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और रोमांटिक कॉमेडी जैसी कई अलग-अलग शैलियां शामिल हैं.
Surveyसबसे ज्यादा चर्चा Gullak Season 5 की हो रही है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. वहीं Karisma Kapoor की वापसी वाली सीरीज Brown और Mammootty की Patriot भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. आइए जानते हैं इस हफ्ते OTT पर क्या-क्या नया आने वाला है.
Gullak Season 5 – SonyLIV
मिश्रा परिवार एक बार फिर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की नई कहानियों के साथ लौट आया है. Gullak का पांचवां सीजन परिवार, संघर्ष, सपनों और रिश्तों की गर्माहट को पहले की तरह ही पेश करता है.
इस सीजन में अन्नू अपने करियर को लेकर नई चुनौतियों का सामना करता नजर आएगा, जबकि अमन की जिंदगी में कुछ ऐसे राज सामने आएंगे जो कहानी को दिलचस्प मोड़ देंगे. दूसरी तरफ शांति डिजिटल दुनिया में पहचान बनाने की कोशिश करती दिखाई देंगी और संतोष घर को आधुनिक बनाने की कोशिश में कई मजेदार परिस्थितियों में फंसते नजर आएंगे.
Gullak की सबसे बड़ी ताकत इसकी सादगी और आम भारतीय परिवारों से जुड़ी कहानियां रही हैं, जिसकी वजह से यह सीरीज दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है.
Patriot – ZEE5
अगर आपको राजनीतिक थ्रिलर पसंद हैं तो Patriot आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है. इस कहानी के केंद्र में डॉ. डेनियल जेम्स हैं, जिनका किरदार Mammootty निभा रहे हैं. वह एक टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ हैं जो अपनी बनाई गई सर्विलांस टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल का पता लगाते हैं.
सच्चाई सामने आने के बाद वह इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने का फैसला करते हैं. इस मिशन में उनका साथ पूर्व सैनिक रहीम नाइक और माइकल देवासी देते हैं. कहानी में राजनीति, साजिश और तकनीक का दिलचस्प मेल देखने को मिलेगा.
Office Romance – Netflix
Netflix इस हफ्ते रोमांटिक कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों के लिए Office Romance लेकर आ रहा है. फिल्म में Jennifer Lopez और Brett Goldstein मुख्य भूमिकाओं में हैं. दोनों महत्वाकांक्षी प्रोफेशनल्स हैं जो एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं, लेकिन अपनी ऑफिस लाइफ और निजी रिश्ते को अलग रखने की कोशिश करते हैं. हालांकि जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता है, हालात जटिल होते जाते हैं और मामला एक बड़ी कॉरपोरेट परेशानी का रूप लेने लगता है. हल्के-फुल्के मनोरंजन और रोमांस की तलाश करने वालों के लिए यह फिल्म एक अच्छा विकल्प हो सकती है.
The Pyramid Scheme – Amazon Prime Video
Amazon Prime Video पर रिलीज होने वाली The Pyramid Scheme एक छोटे शहर की महत्वाकांक्षा, लालच और धोखे की कहानी है. हरिद्वार के एक दुकानदार गोल्डी और सम्मान व आर्थिक स्थिरता की तलाश में भटक रहे मनोज की जिंदगी तब बदलती है जब वे करिश्माई व्यक्तित्व वाले तरुण बजाज से प्रभावित होते हैं. दोनों मिलकर एक मल्टी-लेवल मार्केटिंग नेटवर्क खड़ा करते हैं. शुरुआत में सब कुछ सफल नजर आता है, लेकिन धीरे-धीरे वे ऐसे जाल में फंसते चले जाते हैं जहां लालच और धोखे का खेल शुरू हो जाता है.
Brown – ZEE5
इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में से एक Brown भी है, जिसमें Karisma Kapoor मुख्य भूमिका निभा रही हैं. यह सीरीज Abheek Barua के उपन्यास City of Death पर आधारित है. कहानी कोलकाता की अंधेरी दुनिया में घटित होती है, जहां कई युवा महिलाओं की रहस्यमयी हत्याएं शहर में दहशत फैला देती हैं.
Karisma Kapoor रीटा ब्राउन नाम की पूर्व पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगी, जो निजी समस्याओं और शराब की लत से जूझ रही है. उसे एक बार फिर जांच की जिम्मेदारी सौंपी जाती है. अपने जूनियर सहयोगी अर्जुन सिन्हा के साथ वह एक ऐसे सीरियल किलर की तलाश में निकलती है, जो लगातार महिलाओं को निशाना बना रहा है. जांच के दौरान रीटा को अपने अतीत के कई दर्दनाक सच का भी सामना करना पड़ता है.
इस वीकेंड क्या देखें?
अगर आप परिवार के साथ कुछ देखना चाहते हैं तो Gullak Season 5 सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है. थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए Brown और Patriot दमदार विकल्प हैं. वहीं हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानी के लिए Office Romance और ड्रामा पसंद करने वालों के लिए The Pyramid Scheme देखने लायक हो सकती है. इस तरह 5 जून का वीकेंड OTT दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है.
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
