इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन का धमाका, Drishyam 3 से लेकर संचिता बसु की Thukra Ke Mera Pyaar 2 तक, देखें लिस्ट

HIGHLIGHTS

Drishyam 3 इस सप्ताह Prime Video पर रिलीज हो रही है.

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 और Save The Tigers Season 3 भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होंगे.

Kenatha Kanom और M4M – Motive For Murder जैसी नई फिल्में भी OTT पर आ रही हैं.

इस हफ्ते OTT पर मनोरंजन का धमाका, Drishyam 3 से लेकर संचिता बसु की Thukra Ke Mera Pyaar 2 तक, देखें लिस्ट

OTT This Week: जून के तीसरे हफ्ते में OTT दर्शकों के लिए मनोरंजन का भरपूर इंतजाम है. थ्रिलर, रोमांस, क्राइम ड्रामा, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर कई नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं. Mohanlal की बहुप्रतीक्षित Drishyam 3 से लेकर Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 और Save The Tigers Season 3 तक कई चर्चित टाइटल इस सप्ताह दर्शकों का ध्यान खींचने वाले हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Drishyam 3 का OTT डेब्यू

इस सप्ताह की सबसे बड़ी रिलीज में Mohanlal स्टारर Drishyam 3 शामिल है. लोकप्रिय थ्रिलर फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में Georgekutty एक बार फिर अपने परिवार को अतीत के रहस्यों से बचाने की कोशिश करता दिखाई देगा. फिल्म की कहानी मानसिक दबाव, रहस्य और पारिवारिक संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. थिएटर में शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म OTT दर्शकों तक पहुंच रही है.

  • रिलीज डेट: 18 जून 2026
  • OTT प्लेटफॉर्म: Prime Video

Kenatha Kanom में पानी संकट और रहस्य की कहानी

तमिल फिल्म Kenatha Kanom की कहानी रामनाथपुरम क्षेत्र के एक गांव पर आधारित है, जहां लोग गंभीर जल संकट से जूझ रहे हैं. गांव वालों को एक प्राचीन कुएं के बारे में पता चलता है, लेकिन अचानक उसका रहस्यमय तरीके से गायब हो जाना पूरे मामले को सस्पेंस में बदल देता है. इसके बाद शुरू होती है एक जांच, जो कई छिपे हुए रहस्यों को उजागर करती है.

फिल्म में Yogi Babu, Lovelyn Chandrasekhar, Raichal Rabecca और George Maryan मुख्य भूमिकाओं में हैं.

  • रिलीज डेट: 16 जून
  • OTT प्लेटफॉर्म: Aha Tamil

M4M – Motive For Murder में सीरियल किलर का खौफ

क्राइम और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए M4M – Motive For Murder एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है. हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर बनी इस कहानी में एक सीरियल किलर अपने अपराध स्थलों को प्रसिद्ध कलाकृतियों जैसा रूप देता है. ACP Krishna और पत्रकार Radha इस रहस्यमयी हत्यारे को पकड़ने की कोशिश करते हैं. जांच आगे बढ़ने के साथ कई चौंकाने वाले राज सामने आते हैं.

  • रिलीज डेट: 19 जून
  • OTT प्लेटफॉर्म: Lionsgate Play

Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 में बदलेगा रिश्तों का समीकरण

लोकप्रिय रोमांटिक ड्रामा Thukra Ke Mera Pyaar का दूसरा सीजन भी इस हफ्ते रिलीज हो रहा है. नई कहानी में Kuldeep अब राजनीति की दुनिया में कदम रख चुका है, जबकि Shanvika पहले से कहीं ज्यादा ताकतवर बनकर वापसी करती है. दोनों के बीच प्यार, बदला और महत्वाकांक्षा की टकराहट इस सीजन की मुख्य कहानी होगी. छोटे शहर की राजनीति और रिश्तों का संघर्ष दर्शकों को एक नया अनुभव देने वाला है.

  • रिलीज डेट: 19 जून 2026
  • OTT प्लेटफॉर्म: JioHotstar

Save The Tigers Season 3 में कॉमेडी का नया अंदाज

तेलुगु कॉमेडी सीरीज Save The Tigers तीसरे सीजन के साथ लौट रही है. इस बार कहानी में फैंटेसी का तड़का भी लगाया गया है. Ravi, Rahul और Vikram अपनी जिंदगी से परेशान रहते हैं, लेकिन अचानक उन्हें ऐसी दुनिया में पहुंचा दिया जाता है जहां उनके सारे सपने पूरे हो चुके होते हैं.

हालांकि जल्द ही उन्हें एहसास होता है कि हर इच्छा पूरी होने के बाद भी समस्याएं खत्म नहीं होतीं. कॉमेडी और सामाजिक संदेश के मिश्रण के कारण यह सीरीज पहले भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है.

  • रिलीज डेट: 19 जून
  • OTT प्लेटफॉर्म: JioHotstar

इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग पसंद के दर्शकों के लिए कई बड़े विकल्प मौजूद हैं. चाहे आपको थ्रिलर पसंद हो, रोमांस या फिर हल्की-फुल्की कॉमेडी, इस सप्ताह की रिलीज सूची में हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ जरूर है.

यह भी पढ़ें: भारत में Telegram बैन! इस दिन तक नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल यूजर्स, NEET एग्जाम को देखते हुए लिया गया फैसला

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile