OTT पर इस हफ्ते एक्शन ही एक्शन, रिलीज हो रही कई धमाकेदार मूवी और वेब-सीरीज, फटाफट देख लें लिस्ट

HIGHLIGHTS

12 जून को Netflix, JioHotstar, Prime Video और Lionsgate Play पर कई नई रिलीज आ रही हैं.

Ali Fazal की क्राइम थ्रिलर Raakh और सच्ची घटना पर आधारित Maternal Instinct सबसे चर्चित रिलीज में शामिल हैं.

Dridam, Shelter और The Polygamist भी इस वीकेंड दर्शकों को अलग-अलग जॉनर का मनोरंजन देने वाली हैं.

OTT पर इस हफ्ते एक्शन ही एक्शन, रिलीज हो रही कई धमाकेदार मूवी और वेब-सीरीज, फटाफट देख लें लिस्ट

अगर आप इस वीकेंड घर पर बैठकर कुछ नया देखने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 12 जून 2026 आपके लिए कई दमदार OTT रिलीज लेकर आ रहा है. इस हफ्ते Netflix, JioHotstar, Amazon Prime Video और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, क्राइम, ड्रामा और एक्शन से भरपूर कई नई फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं. Ali Fazal की बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर Raakh, सच्ची घटना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री Maternal Instinct और मलयालम क्राइम थ्रिलर Dridam जैसी रिलीज इस सप्ताह दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आइए जानते हैं इस शुक्रवार OTT पर क्या-क्या नया देखने को मिलेगा.

Dridam – JioHotstar

क्राइम और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शकों के लिए Dridam एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है. कहानी केरल के इडुक्की जिले के एक शांत कस्बे से शुरू होती है, जहां सब-इंस्पेक्टर विजय राधाकृष्णन की नई पोस्टिंग होती है. वह एक आसान और शांत कार्यकाल की उम्मीद लेकर आता है, लेकिन हालात अचानक बदल जाते हैं जब एक सड़ी-गली लाश बरामद होती है.

मामला यहीं नहीं रुकता. इसके बाद बैंक डकैती और कई अन्य गंभीर अपराध सामने आते हैं. बढ़ते दबाव और सीमित समय के बीच विजय को इन सभी घटनाओं के पीछे छिपे सच तक पहुंचना होता है. Shane Nigam की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म अंत तक दर्शकों को बांधे रखने का दावा करती है.

Shelter – Lionsgate Play

एक्शन फिल्मों के प्रशंसकों के लिए Shelter खास साबित हो सकती है. फिल्म में Jason Statham पूर्व MI6 एजेंट Michael Mason की भूमिका में नजर आते हैं, जो स्कॉटलैंड के एक दूरदराज द्वीप पर एकांत जीवन बिता रहा है.

उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह तूफान के दौरान अपनी अनाथ भतीजी को बचाने की कोशिश करता है. इसके बाद हथियारबंद भाड़े के सैनिकों का एक समूह उनके पीछे पड़ जाता है. परिवार को बचाने के लिए Michael को अपने पुराने कौशल का इस्तेमाल करना पड़ता है.

फिल्म में Bill Nighy, Naomi Ackie, Daniel Mays और Harriet Walter भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

Maternal Instinct – Netflix

सच्ची घटनाओं पर आधारित कंटेंट देखने वालों के लिए Maternal Instinct इस हफ्ते की सबसे चर्चित रिलीज में शामिल है. यह डॉक्यूमेंट्री वर्ष 2020 में अमेरिका के टेक्सास में हुई 21 वर्षीय Reagan Simmons-Hancock की हत्या के मामले पर आधारित है.

कहानी Taylor Parker नाम की महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने अपने रिश्ते को बचाने के लिए गर्भवती होने का झूठा नाटक किया. समय के साथ उसका झूठ उजागर होने लगता है और घटनाएं एक बेहद खौफनाक मोड़ लेती हैं. यह डॉक्यूमेंट्री अपराध की मानसिकता और उसके पीछे की परिस्थितियों को गहराई से दिखाती है.

Raakh – Amazon Prime Video

Ali Fazal की Raakh इस सप्ताह की सबसे बड़ी हिंदी OTT रिलीज मानी जा रही है. फिल्म 1978 के चर्चित Geeta और Sanjay Chopra अपहरण मामले से प्रेरित बताई जा रही है.

कहानी युवा पुलिस अधिकारी जयप्रकाश के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खतरनाक अपराधियों की तलाश में देशभर में अभियान चलाता है. जांच के दौरान उसे हिंसा, मानसिक आघात और अपराध की भयावह दुनिया का सामना करना पड़ता है.

फिल्म में Ali Fazal का गंभीर और दमदार अवतार देखने को मिलेगा. क्राइम थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह फिल्म वीकेंड वॉचलिस्ट में शामिल की जा सकती है.

The Polygamist – Netflix

ड्रामा और रिश्तों की जटिलताओं पर आधारित The Polygamist भी इस शुक्रवार रिलीज हो रही है. यह Zimbabwe की लेखिका Sue Nyathi के उपन्यास पर आधारित है.

कहानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Joyce Gomora की है, जिसकी शादीशुदा जिंदगी तब बिखरने लगती है जब उसके पति Jonasi के कई रिश्तों का खुलासा होता है. दूसरी पत्नी, प्रेमिका और गर्लफ्रेंड की मौजूदगी के बीच कहानी पैसे, प्रतिष्ठा और शक्ति की जंग में बदल जाती है.

इस ड्रामा सीरीज में Gugu Gumede और Sdumo Mtshali मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस सप्ताह OTT प्लेटफॉर्म्स पर थ्रिलर, क्राइम, एक्शन, डॉक्यूमेंट्री और फैमिली ड्रामा का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा. यदि आप वीकेंड पर कुछ नया देखने की तलाश में हैं तो ये सभी रिलीज आपकी वॉचलिस्ट में जगह बना सकती हैं.

यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile