थिएटर में फ्लॉप लेकिन OTT पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगी ये फिल्म, दबाकर है एक्शन, क्लाइमैक्स भी चौंकाने वाला!

कई ऐसी फिल्में होती हैं जिन्हें थिएटर में तो सफलता नहीं मिलती है लेकिन OTT पर आते ही ट्रेंड करने लगती है. अब ऐसी ही एक बॉलीवुड फिल्म OTT पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में एक्शन भर-भर के दिए गए हैं. फिल्म की कहानी में एक गैंगस्टर को दिखाया गया है लेकिन इसका क्लाइमैक्स थोड़ा अलग है.

अगर आप राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग के फैन हैं तो आपको यह फिल्म मिस नहीं करनी चाहिए. थिएटर्स में अपनी दमदार कहानी और एक्टिंग के लिए तारीफें बटोरने वाली राजकुमार राव की फिल्म 'मालिक' (Maalik) अब OTT पर आ गई है. इस फिल्म में राव का गैंगस्टर अवतार दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

Amazon Prime Video पर उपलब्ध

आपको बता दें कि यह फिल्म 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में आई थी, और अपनी कहानी से आलोचकों और दर्शकों दोनों को प्रभावित किया था. अब इसको 5 सितंबर से Amazon Prime Video पर भी उपलब्ध करवा दिया गया है. लोग इस मूवी को काफी पसंद भी कर रहे हैं. Amazon Prime Video पर यह फिल्म टॉप-10 ट्रेंड में शामिल हो गई.

क्या है Maalik की कहानी?

Maalik की कहानी की बात करें तो इसमें राजकुमार राव मुख्य किरदार है. जो आता है काफी साधारण परिवार से है. लेकिन एक घटना के बाद उसको गैंगस्टर बनने पर मजबूर होना पड़ता है. यह घटना थी उसके किसान पिता का अपमान.

'मालिक' की कहानी उत्तर प्रदेश में 1980 के दशक के अंत के इलाहाबाद की अशांत पृष्ठभूमि पर आधारित है. कहानी राव द्वारा निभाए गए दीपक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक साधारण किसान परिवार का एक युवक है. उसकी दुनिया तब बिखर जाती है जब उसके पिता अपने मालिक की कृषि भूमि को अतिक्रमणकारियों से बचाने की कोशिश में गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं. गुस्से और अन्याय की भावना से भरकर, दीपक लंगड़ा उपनाम वाले दोषी को ढूंढता है और क्रूर प्रतिशोध में उसे खत्म कर देता है.

खूनखराबे का यह क्षण दीपक के ट्रांसफॉर्मेशन की शुरुआत का प्रतीक है. धीरे-धीरे, वह अपना साधारण जीवन छोड़ देता है और 'मालिक' की डरावनी पहचान अपना लेता है. वहां से, वह अपराध के छायादार गलियारों में उतर जाता है, खतरनाक सत्ता संघर्षों, जटिल राजनीतिक संबंधों और हिंसक गिरोह प्रतिद्वंद्विता के माध्यम से एक साम्राज्य का निर्माण करता है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile

Recommended Articles