Digit.in

Kantara: A Legend Chapter-1 जैसी ही मास्टरपीस हैं ये 5 भारतीय फिल्में, देखते ही भूल जाएंगे कांतारा! पहली वाली तो बवाल

Kantara: A Legend Chapter-1 जैसी ही मास्टरपीस हैं ये 5 भारतीय फिल्में, देखते ही भूल जाएंगे कांतारा! पहली वाली तो बवाल

Kantara साल 2022 में आई थी. उस समय भी इसकी काफी तारीफ हुई थी. अब जब Kantara: A Legend Chapter-1 थिएटर में धूम मचा रही है तो लोग इसकी जैसी दूसरी फिल्मों की भी तलाश कर रहे हैं. ऐसा कई मास्टरपीस फिल्में मौजूद हैं. आप फेस्टिव सीजन के दौरान इन फिल्मों को देख सकते हैं.

हमने आपके लिए भारतीय लोककथाओं पर आधारित 7 ऐसी ही दमदार फिल्मों की एक लिस्ट तैयार की है, जो सस्पेंस, थ्रिल और हमारी जड़ों से जुड़ी कहानियों का एक जबरदस्त कॉम्बिनेशन हैं.

कहां देखें - Amazon Prime Video

इस लिस्ट की शुरुआत करते हैं एक ऐसे मास्टरपीस से, जिसे भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्मों में से एक माना जाता है. 20वीं सदी के महाराष्ट्र में सेट, यह फिल्म आपको लालच और डर की एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां एक परिवार दानव देवता हस्तर के श्रापित पुश्तैनी खजाने की तलाश करता है. सोहम शाह की यह फिल्म अपनी gripping कहानी और आश्चर्यजनक विजुअल्स के लिए खूब सराही गई है.

कहां देखें- Netflix

अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित, 'बुलबुल' 1880 के दशक के बंगाल में सेट एक सुपरनैचुरल पीरियड हॉरर मूवी है. यह एक बाल वधू की खूबसूरत लेकिन डरावनी कहानी है, जो बड़े होने पर एक रहस्यमयी महिला बन जाती है. एक तरफ जहां वह अपनी हवेली पर राज करती है, वहीं दूसरी तरफ उसके गांव के पुरुष रहस्यमय परिस्थितियों में मरते रहते हैं. यह फिल्म सिर्फ डराती नहीं, बल्कि patriarchy पर एक गहरा कटाक्ष भी करती है.

कहां देखें- JioHotstar

'ब्रह्मास्त्र' भारतीय पौराणिक कथाओं और अस्त्रों की दुनिया को एक मॉडर्न सुपरहीरो कहानी में पिरोती है. फिल्म शिवा (रणबीर कपूर) के जीवन की पड़ताल करती है, जो एक अनाथ है और उसे पता चलता है कि वह खुद एक 'अस्त्र' है. फिल्म के VFX और कॉन्सेप्ट को काफी पसंद किया गया था.

Jallikattu

कहां देखें- Amazon Prime Video

यह फिल्म ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री थी, और यह दिखाती है कि कैसे एक छोटी सी घटना बड़े पैमाने पर अराजकता फैला सकती है. कहानी एक कसाई के हाथ से छूटे एक भैंस की है, जिसकी तलाश में पूरा गांव लग जाता है, और यह खोज जल्द ही हिंसा और अफरा-तफरी में बदल जाती है.

कहां देखें- Amazon Prime Video

"ओ स्त्री, कल आना!" - यह डायलॉग तो आपको याद ही होगा. 'नाले बा' की शहरी किंवदंती पर आधारित, यह हॉरर-कॉमेडी चंदेरी गांव में घटित होती है, जहां के लोग 'स्त्री' नामक एक महिला आत्मा के डर में जीते हैं, जो त्योहारों के दौरान रात में पुरुषों को अगवा कर लेती है. राजकुमार राव की यह फिल्म डराने के साथ-साथ खूब हंसाती भी है.

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

View full profile