रहमान डकैत को कोर्ट में बचाते नजर आएंगे सनी देओल, OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार ये फाड़ू फिल्म, जानें कहां देखें

HIGHLIGHTS

28 साल बाद Sunny Deol और Akshaye Khanna फिर आए साथ

कोर्टरूम थ्रिलर Ikka 10 जुलाई से Netflix पर होगी स्ट्रीम

दमदार कहानी और स्टारकास्ट ने रिलीज से पहले बढ़ाया उत्साह

रहमान डकैत को कोर्ट में बचाते नजर आएंगे सनी देओल, OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार ये फाड़ू फिल्म, जानें कहां देखें

करीब 28 साल पहले Border में साथ नजर आए Sunny Deol और Akshaye Khanna अब एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं. इस बार दोनों किसी युद्धभूमि में नहीं, बल्कि कोर्टरूम में आमने-सामने दिखाई देंगे. उनकी नई फिल्म Ikka जल्द ही OTT पर दस्तक देने जा रही है और इसका ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

निर्देशक Siddharth P. Malhotra की यह कोर्टरूम थ्रिलर 10 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम होगी. फिल्म का ऐलान करते हुए Netflix ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर किया और लिखा, “The biggest case needs the biggest player. Ikka aa raha hai.”

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी मशहूर वकील अर्जुन मेहरा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी ईमानदारी और शानदार कोर्टरूम रिकॉर्ड की वजह से लोग उसे “इक्का” के नाम से जानते हैं. उसकी जिंदगी तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उसे एक ऐसे शख्स का केस लड़ना पड़ता है जिसे वह कभी कोर्ट में सजा दिला चुका होता है.

यह आरोपी है शौर्यमान गौर, जिस पर हत्या की कोशिश का गंभीर आरोप है. जैसे-जैसे मुकदमा आगे बढ़ता है, कई पुराने राज सामने आने लगते हैं. अर्जुन की निजी और पेशेवर जिंदगी आपस में टकराने लगती है और उसके परिवार पर भी इसका गहरा असर पड़ता है. फिल्म न्याय, रिश्तों और नैतिकता के बीच चलने वाले संघर्ष को एक रोमांचक अंदाज में पेश करती है.

Sunny Deol अर्जुन मेहरा की भूमिका में

फिल्म में Sunny Deol अर्जुन मेहरा की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि Akshaye Khanna शौर्यमान गौर के किरदार में नजर आएंगे. Tillotama Shome एक तेज-तर्रार सरकारी वकील मधुरा बनर्जी की भूमिका में हैं. वहीं Dia Mirza अर्जुन की पत्नी अवंतिका बनी हैं, जो परिवार को टूटने से बचाने की कोशिश करती हैं. इसके अलावा Sanjeeda Shaikh, Shishir Sharma और Akansha Ranjan Kapoor भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

फिल्म की कहानी Althea Kaushal और Mayank Tewari ने लिखी है. इसका निर्माण Alchemy Films के बैनर तले Siddharth P. Malhotra और Sapna Malhotra ने किया है.

यह फिल्म कई वजहों से खास मानी जा रही है. एक तरफ Sunny Deol और Akshaye Khanna लगभग तीन दशक बाद साथ नजर आएंगे, वहीं निर्देशक Siddharth P. Malhotra के लिए भी यह Netflix के साथ दूसरी ओरिजिनल फिल्म है. इससे पहले उनकी फिल्म Maharaj को भी दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी.

अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा, सस्पेंस और दमदार अभिनय वाली फिल्में पसंद हैं, तो Ikka इस महीने आपकी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल हो सकती है.

यह भी पढ़ें: काफी काम का है Blue Aadhaar Card, कई जगहों पर होता है इस्तेमाल, जान लें डाउनलोड करने के 3-3 तरीके

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile