OTT पर आ गई नई कॉमेडी फिल्म, हंसते-हंसते पेट करने लगेगा दर्द, पहले पार्ट को भी लोगों ने दिया था भरपूर प्यार
Ginny Wedss Sunny 2 अब Prime Video पर रेंट के जरिए देखी जा सकती है.
फिल्म में Avinash Tiwary और Medha Shankr मुख्य भूमिकाओं में हैं.
कहानी प्यार, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच फंसे एक युवा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है.
Ginny Wedss Sunny 2 OTT: रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए एक नई फिल्म OTT पर दस्तक दे चुकी है. Ginny Wedss Sunny 2 अब दर्शकों के लिए उपलब्ध है. यह फिल्म प्यार, शादी, परिवार और सपनों के बीच संतुलन बनाने की कहानी दिखाती है. फिल्म का निर्देशन Prasshant Jha ने किया है और इसमें रोमांस, कॉमेडी के साथ हल्का इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलता है.
Survey24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहुंच गई है. पहले भाग की तरह इस बार भी कहानी आधुनिक रिश्तों और पारिवारिक उम्मीदों के इर्द-गिर्द घूमती है.
कब और कहां देखें Ginny Wedss Sunny 2?
Ginny Wedss Sunny 2 अब Prime Video पर उपलब्ध है. फिल्म को ऑनलाइन किराये (Rent) पर देखा जा सकता है. इसके लिए दर्शकों को प्लेटफॉर्म पर लॉगिन कर फिल्म को रेंट करना होगा.
कैसी है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी Sunny और Ginny के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मानते हैं कि उन्हें अपना सच्चा जीवनसाथी मिल गया है. शुरुआत में दोनों के रिश्ते में सबकुछ आसान दिखाई देता है, लेकिन हालात तब बदलने लगते हैं जब परिवारों की एंट्री होती है. Sunny एक खुशमिजाज और महत्वाकांक्षी युवक है, जबकि Ginny एक स्वतंत्र सोच रखने वाली लड़की है, जिसके अपने बड़े सपने हैं.
प्यार और जिम्मेदारियों के बीच फंसे दोनों किरदारों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. कहानी में कई मजेदार और भावुक मोड़ आते हैं, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखते हैं.
स्टार कास्ट और मेकर्स
फिल्म में Avinash Tiwary और Medha Shankr मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं. फिल्म का निर्देशन Prasshant Jha ने किया है, जबकि Vinod Bachchan और Umesh Kumar Bansal इसके निर्माता हैं. फिल्म का निर्माण Soundrya Productions और Zee Studios के बैनर तले किया गया है.
दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?
IMDb पर Ginny Wedss Sunny 2 को 4.2 की रेटिंग मिली है. हालांकि रेटिंग बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन कई दर्शकों ने फिल्म की हल्की-फुल्की कहानी और रिश्तों से जुड़ी परिस्थितियों को पसंद किया है. परिवार, प्यार और शादी से जुड़ी मजेदार घटनाओं के कारण यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी पसंद करने वाले दर्शकों को पसंद आ सकती है.
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
