OTT पर छाईं ये दो फिल्में, नाम भी लगभग एक, बॉक्स-ऑफिस पर 3200 करोड़ से ज्यादा की कर चुकी कमाई
धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज OTT पर एक साथ ट्रेंड कर रही हैं.
रणवीर सिंह की इस स्पाई फ्रेंचाइजी ने दुनियाभर में 3202 करोड़ रुपये की कमाई की है.
JioHotstar पर धुरंधर 2 फिलहाल नंबर-1 ट्रेंडिंग पोजिशन पर बनी हुई है.
OTT प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक ऐसी एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी छाई हुई है, जिसने सिनेमाघरों में इतिहास रचने के बाद अब डिजिटल दुनिया में भी अपना दबदबा कायम कर लिया है. खास बात यह है कि इस फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में एक साथ ट्रेंड कर रही हैं और रिलीज होते ही दूसरी फिल्म ने सीधे नंबर-1 पोजिशन पर कब्जा जमा लिया है.
Surveyदर्शकों के बीच चर्चा में बनी यह फ्रेंचाइजी है ‘धुरंधर‘ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’. दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई है और उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली है. बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाली इस स्पाई एक्शन फ्रेंचाइजी ने दुनिया भर में 3200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भी दिखा जलवा
निर्देशक Aditya Dhar की इस स्पाई एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ने थिएटर में शानदार सफलता हासिल की थी. अब OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद भी दोनों फिल्में लगातार ट्रेंड कर रही हैं.
पहली फिल्म धुरंधर इस समय JioHotstar की टॉप-10 सूची में तीसरे स्थान पर बनी हुई है. वहीं धुरंधर 2: द रिवेंज और उसका नया Raw and Unseen Cut रिलीज होते ही सीधे नंबर-1 पर पहुंच गया है.
क्या है फिल्म की कहानी?
फ्रेंचाइजी की कहानी एक बेहद खतरनाक और देशभक्ति से जुड़े मिशन पर आधारित है. पहली फिल्म में Ranveer Singh हमजा अली माजरी नाम के एक अंडरकवर भारतीय खुफिया एजेंट की भूमिका निभाते हैं. वह फर्जी पहचान के साथ पाकिस्तान के कराची में घुसपैठ करता है और 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड्स के नेटवर्क को खत्म करने के मिशन पर निकलता है.
दूसरी फिल्म धुरंधर: द रिवेंज में यह मिशन अपने सबसे खतरनाक चरण में पहुंच जाता है. कहानी में रणवीर सिंह का किरदार दुश्मन के गढ़ में घुसकर भारत के खिलाफ साजिश रचने वालों से बदला लेता है. फिल्म में हाई-वोल्टेज एक्शन, भावनात्मक क्षण और देशभक्ति का दमदार मिश्रण देखने को मिलता है.
स्टारकास्ट ने बढ़ाया रोमांच
इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टारकास्ट रही है. पहली फिल्म में Akshaye Khanna ने खतरनाक डकैत रहमान का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया. वहीं दूसरी फिल्म में Arjun Rampal मेजर इकबाल के रोल में नजर आते हैं और दमदार विलेन की भूमिका निभाते हैं.
इसके अलावा R. Madhavan, Sanjay Dutt, Rakesh Bedi और Sara Arjun जैसे कलाकारों ने भी दोनों फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई हैं.
3202 करोड़ रुपये की कमाई
फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म धुरंधर ने दुनियाभर में 1350 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद आई धुरंधर: द रिवेंज ने उससे भी बड़ा रिकॉर्ड बनाते हुए 1852 करोड़ रुपये का कारोबार किया. दोनों फिल्मों की कुल कमाई 3202 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी में शामिल करती है.
एक फिल्म से दो फिल्मों तक का सफर
दिलचस्प बात यह है कि मेकर्स ने शुरुआत में इसे सिर्फ एक फिल्म के तौर पर प्लान किया था. लेकिन पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने के बाद बजट उम्मीद से कहीं ज्यादा बढ़ गया और फुटेज इतनी शानदार निकली कि इसे दो हिस्सों में रिलीज करने का फैसला लिया गया.
यही फैसला बाद में फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी सफलता साबित हुआ. अगर आपने अभी तक धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज नहीं देखी है, तो दोनों फिल्में फिलहाल JioHotstar पर स्ट्रीम हो रही हैं और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं.
यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile
