Full HD में Dhurandhar 2 लीक! Telegram पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध, इन साइटों पर धड़ल्ले से लोग कर स्ट्रीमिंग

Full HD में Dhurandhar 2 लीक! Telegram पर भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध, इन साइटों पर धड़ल्ले से लोग कर स्ट्रीमिंग

Dhurandhar 2 Leaked Online: फिल्म Dhurandhar 2 यानी Dhurandhar: The Revenge इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनकर उभरी है. रिलीज के बाद से ही इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त भीड़ खींची है. फिल्म हर रोज करोड़ों की कमाई कर रही है. हालांकि, जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है. वहीं दूसरी तरफ पाइरेसी अब इसके लिए बड़ी चिंता बनकर सामने आई है. फिल्म का HD प्रिंट ऑनलाइन लीक हो चुका है और तेजी से वायरल हो रहा है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कहां लीक हुआ Dhurandhar 2 का HD प्रिंट?

थिएटर रिलीज के कुछ ही समय बाद Dhurandhar 2 का HD वर्जन कई पाइरेसी वेबसाइट्स पर अपलोड कर दिया गया. इन प्लेटफॉर्म्स में Tamilrockers, Filmyzilla, Filmy4wap, Bolly4u, Jio Rockers और 9xmovies जैसे नाम शामिल हैं. इन साइट्स पर फिल्म को मुफ्त में डाउनलोड और स्ट्रीम किया जा रहा है. इसके अलावा फिल्म Telegram जैसे मैसेजिंग ऐप पर भी उपलब्ध है.

इसको हमने वेरिफाई किया और पाया कि फिल्म का HD प्रिंट डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. माना जा रहा है कि इससे फिल्म की कमाई पर भी असर पड़ेगा. Piracy सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि उन सैकड़ों लोगों की मेहनत को भी प्रभावित करती है, जो इस फिल्म को बनाने में शामिल होते हैं.

गैरकानूनी डाउनलोड पर जुर्माना

भारत में पाइरेसी को लेकर सख्त कानून मौजूद हैं. Copyright Act, 1957 के तहत किसी भी फिल्म को पाइरेसी वेबसाइट से डाउनलोड या स्ट्रीम करना अपराध माना जाता है.

अगर कोई व्यक्ति Tamilrockers, Filmyzilla या Telegram जैसे प्लेटफॉर्म से फिल्म डाउनलोड या शेयर करते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर 3 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. कुछ मामलों में यह जुर्माना फिल्म के कुल बजट के 5 प्रतिशत तक भी हो सकता है.

बार-बार ऐसा करने वालों को 3 महीने तक की जेल भी हो सकती है. यहां तक कि सिर्फ पाइरेसी कंटेंट देखना भी कानून का उल्लंघन माना जा सकता है. ऐसे में सेफ्टी के लिए यूजर्स को सलाह दी जाती है कि इन वेबसाइट से फिल्म की पाइरेटेड कॉपी डाउनलोड न करें. इसके अलावा कई बार हैकर्स या स्कैमर्स इस फाइल के साथ वायरस भी इंटीग्रेट कर देते हैं जिससे आपका कीमती डेटा हैकर्स तक पहुंच सकता है और आपको आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo