थिएटर में धमाल मचाने के बाद OTT पर ये साउथ इंडियन मूवी, हंसा-हंसा कर देगी ‘पागल’, IMDb पर 8 से ज्यादा रेटिंग
8 मई को Netflix पर होगी रिलीज
डार्क कॉमेडी के साथ क्राइम ट्विस्ट
थिएटर के बाद OTT पर दस्तक
अगर आप OTT पर शानदार कॉमेडी फिल्म देखना चाह रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. OTT पर एक साउथ इंडिया की फिल्म धमाल मचाने के लिए तैयार है. फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर भी तगड़ा परफॉर्म किया है. मलयालम सिनेमा की चर्चित डार्क कॉमेडी फिल्म Bharathanatyam 2: Mohiniyattam अब थिएटर के बाद OTT पर आने के लिए तैयार है. पहले पार्ट की सफलता के बाद इस सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया और अब दर्शक इसे घर बैठे देख सकेंगे.
Surveyकब और कहां देखें फिल्म?
Bharathanatyam 2: Mohiniyattam का डिजिटल प्रीमियर 8 मई 2026 को Netflix पर किया जाएगा. फिल्म को देखने के लिए यूजर्स के पास एक्टिव सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है. थिएटर में रिलीज के बाद इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली, जिससे OTT रिलीज को लेकर भी उत्साह बना हुआ है.
कहानी में फैमिली ड्रामा के साथ क्राइम ट्विस्ट
फिल्म की कहानी शशि और उसके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता की मौत के बाद नई जिंदगी शुरू करने की कोशिश करते हैं. वे श्रीकंदपुरम जाते हैं ताकि अपने पिता की दूसरी पत्नी और बेटे के लिए एक नई शुरुआत कर सकें.
लेकिन कहानी अचानक मोड़ लेती है जब परिवार के सामने पिता के अतीत के कुछ चौंकाने वाले राज खुलते हैं. उन्हें पता चलता है कि उनके पिता एक मंदिर से जुड़े घोटाले में शामिल थे. इसके बाद घटनाएं तेजी से बदलती हैं और कहानी क्राइम और थ्रिलर में बदल जाती है. परिवार खुद को बचाने के लिए सच्चाई छिपाने की कोशिश करता है, जिससे कहानी में तनाव और बढ़ जाता है.
स्टारकास्ट और मेकर्स की जानकारी
इस फिल्म में Saiju Kurup मुख्य भूमिका में नजर आते हैं. उनके साथ Suraj Venjaramoodu, Baby Jean, Sruthy Suresh और Sreeja Ravi जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन Krishnadas Murali और Vishnu R Pradeep ने किया है. म्यूजिक Electronic Kili ने दिया है, जबकि सिनेमैटोग्राफी Bablu Aju ने संभाली है.
थिएटर में मिला अच्छा रिस्पॉन्स
Bharathanatyam 2 को 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जहां इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. IMDb पर इस फिल्म को 8.1 की रेटिंग मिली है, जो इसके मजबूत कंटेंट को दिखाता है. अब OTT पर रिलीज के बाद यह फिल्म और बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचेगी और उम्मीद है कि इसे यहां भी उतना ही प्यार मिलेगा.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile