मस्ट-वॉच हैं OTT की ये क्राइम थ्रिलर फिल्में, देखते ही झन्ना जाएगा दिमाग, इस वीकेंड एक-एक करके देख डालें

मस्ट-वॉच हैं OTT की ये क्राइम थ्रिलर फिल्में, देखते ही झन्ना जाएगा दिमाग, इस वीकेंड एक-एक करके देख डालें

अगर आप इस वीकेंड पर देखने के लिए ऐसे क्राइम थ्रिलर कंटेंट की तलाश में हैं जो डार्क, इंटेंस हो और आखिर तक बांधे रखे, तो JioHotstar पर कुछ ऐसी ही क्राइम थ्रिलर फिल्में मौजूद हैं, जो आपकी वॉचलिस्ट के लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। इन फिल्मों में रहस्य, साइकोलॉजिकल खेल और ऐसे किरदार देखने को मिलते हैं जिनमें अच्छाई और बुराई के बीच फर्क समझना अक्सर मुश्किल हो जाता है। ‘विक्रम वेधा’ से लेकर अंधाधुन, गॉन गर्ल और जोकर तक, हर फिल्म अपनी अलग कहानी और तनावपूर्ण माहौल के साथ दर्शकों को अंत तक जोड़े रखती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vikram Vedha

विक्रम वेधा की कहानी लोककथा विक्रम और बेताल से प्रेरित है। फिल्म में आर. माधवन ने ईमानदार पुलिस अधिकारी विक्रम का किरदार निभाया है, जिसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब कुख्यात गैंगस्टर वेधा, जिसका रोल विजय सेतुपति ने निभाया है, खुद पुलिस के सामने सरेंडर कर देता है।

वेधा विक्रम को अपने जीवन से जुड़ी कई कहानियां सुनाता है और हर कहानी के अंत में एक नैतिक सवाल छोड़ देता है। धीरे-धीरे विक्रम को एहसास होता है कि उसके अपने पुलिस विभाग में भी भ्रष्टाचार मौजूद है। फिल्म का क्लाइमैक्स एक जबरदस्त टकराव के साथ खत्म होता है, जहां विक्रम को कानून और व्यक्तिगत न्याय के बीच फैसला लेना पड़ता है।

Andhadhun

अंधाधुन को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया है। यह कहानी आकाश नाम के एक प्रतिभाशाली पियानो बजाने वाले की है, जिसका किरदार आयुष्मान खुराना ने निभाया है। आकाश अपनी कला को बेहतर बनाने के लिए खुद को अंधा होने का दिखावा करता है।

उसकी जिंदगी अचानक खतरनाक मोड़ लेती है जब वह एक मशहूर अभिनेता की हत्या का गवाह बन जाता है। इस हत्या में अभिनेता की पत्नी सिमी, जिसे तब्बू ने निभाया है, और उसका प्रेमी शामिल होते हैं। इसके बाद आकाश खुद को बचाने की जद्दोजहद में फंस जाता है, जबकि सिमी उसे हमेशा के लिए अंधा बनाने और जान से मारने तक की कोशिश करती है। फिल्म का अंत रहस्य से भरा हुआ है।

Gone Girl

गॉन गर्ल लेखिका Gone Girl पर आधारित फिल्म है। इसकी कहानी निक डन और एमी इलियट डन नाम के एक शादीशुदा जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह के दिन एमी अचानक गायब हो जाती है और जांच के दौरान शक की सुई निक पर आ टिकती है।

मीडिया ट्रायल और पुलिस जांच के बीच कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब पता चलता है कि एमी जिंदा है और उसने खुद अपनी मौत की झूठी कहानी रची थी ताकि निक को बेवफाई की सजा दी जा सके। इसके बाद कहानी और ज्यादा खतरनाक हो जाती है, जिसमें एमी के एक जुनूनी एक्स बॉयफ्रेंड की हत्या भी शामिल होती है।

Joker

जोकर की कहानी 1981 की गोथम सिटी में सेट है। फिल्म में आर्थर फ्लेक नाम के एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो पार्टी क्लाउन के रूप में काम करता है और स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने का सपना देखता है। इस किरदार को जोआक्विन फीनिक्स ने निभाया है।

आर्थर मानसिक बीमारी, अकेलेपन और समाज की बेरुखी से जूझ रहा होता है। जब उसकी दवाइयां बंद हो जाती हैं और उसे अपने बचपन से जुड़े कई दर्दनाक सच पता चलते हैं, तो उसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह टूटने लगती है। धीरे-धीरे वह खुद को ‘जोकर’ के रूप में स्वीकार कर लेता है, जबकि गोथम शहर अराजकता में डूबने लगता है।

यह भी पढ़ें: 15,000 से कम में 5G कनेक्टिविटी और फीचर्स के ‘बादशाह’ हैं ये 5 फोन, मई 2026 में खरीदने के लिए बेस्ट

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile