ओटीटी की वो 10 उम्दा थ्रिलर फिल्में-सीरीज, जिसके आगे फीकी लगने लगेगी हर थ्रिलर, 5वें नंबर वाली देख कांप उठेगा कलेजा

नेटफ्लिक्स पर मौजूद थ्रिलर और सस्पेंस जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों को आखिरी मिनट तक बांधे रखने का दम रखती हैं। रहस्यमयी कहानियां, अचानक आने वाले ट्विस्ट और दमदार किरदार इन्हें देखने लायक बनाते हैं। अगर आप भी ऐसी कंटेंट लिस्ट ढूंढ रहे हैं जिसे देखते वक्त नजरें स्क्रीन से हटाना मुश्किल हो जाए, तो ये पॉपुलर थ्रिलर फिल्में और सीरीज आपके लिए परफेक्ट हैं।
Monica, O My Darling
यह फिल्म एक टैलेंटेड रोबॉटिक्स एक्सपर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी बाहर से एकदम परफेक्ट लगती है। लेकिन हालात तब बिगड़ने लगते हैं जब उसका अपने बॉस की सेक्रेटरी मोनिका के साथ रिश्ता सामने आता है। इसके बाद ब्लैकमेलिंग, छुपे हुए राज और खतरनाक खेल शुरू होते हैं, जो कहानी को लगातार सस्पेंस और थ्रिल से भर देते हैं।
Jaane Jaan
करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा स्टारर यह फिल्म एक सिंगल मदर की कहानी दिखाती है, जो अचानक एक मर्डर केस में फंस जाती है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे परतें खुलती जाती हैं और दर्शक लगातार अंदाजा लगाते रह जाते हैं कि सच्चाई आखिर है क्या।
Haseen Dillruba और Phir Aayi Hasseen Dillruba
तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की ये दोनों फिल्में रोमांस, क्राइम और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण हैं। दोनों पार्ट्स की कहानी अलग-अलग है, लेकिन हर एक में ऐसा थ्रिल है जो आपको अंत तक बांधे रखता है। रिश्तों की जटिलता और अचानक आने वाले मोड़ इसे बेहद दिलचस्प बनाते हैं।
Kaala Paani
काला पानी एक सर्वाइवल थ्रिलर वेब सीरीज है, जो नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज में गिनी जाती है। खतरनाक हालात, इंसानी जज्बा और सस्पेंस से भरी कहानी इसे खास बनाती है।
Sector 36
विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की यह फिल्म साल 2006 के नोएडा सीरियल मर्डर, निठारी कांड से प्रेरित है। कहानी एक पुलिस अधिकारी की जांच पर आधारित है, जो बच्चों के गायब होने के मामले की तह तक जाने की कोशिश करता है। आगे चलकर पुलिस और सीरियल किलर के बीच दिमागी खेल शुरू होता है, जो पूरी फिल्म को रहस्य से भर देता है।
Talaash
आमिर खान, करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी स्टारर यह क्राइम थ्रिलर एक पुलिस ऑफिसर की कहानी दिखाती है, जो एक जटिल मर्डर केस को सुलझाने में जुटा होता है। इस दौरान उसकी निजी जिंदगी के दर्द और उलझनें भी सामने आती हैं। फिल्म का माहौल शुरुआत से ही रहस्यमय बना रहता है और क्लाइमैक्स तक सस्पेंस कायम रहता है।
Mandala Murders
वाणी कपूर, सुरवीन चावला और श्रेया पिलगांवकर स्टारर यह सीरीज थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। रहस्यमयी घटनाएं और जटिल जांच इसे देखने लायक बनाती हैं।
Raat Akeli Hai
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की यह थ्रिलर फिल्म और इसका दूसरा पार्ट रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स क्राइम और मिस्ट्री से भरपूर हैं। इन फिल्मों को समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और इनकी कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है।
Ittefaq
सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की यह फिल्म एक लेखक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर उसकी पत्नी की हत्या का शक होता है। भागते हुए वह माया के घर पहुंचता है, जहां एक और हत्या का मामला सामने आता है। दोनों किरदार अपनी-अपनी कहानी बताते हैं और सच जानने की कोशिश में फिल्म लगातार नए मोड़ लेती रहती है।
