साउथ इंडस्ट्री की वो 7 दमदार फिल्में, जिनके हिंदी में बने हैं रीमेक, पहली वाली सबसे बड़ी मास्टरपीस
साउथ इंडियन सिनेमा कुछ ऐसे हीरे बनाता है जिसे देख हिंदी सिनेमा भी उनकी सुंदरता को फिर से हिंदी में बनाने की कोशिश में जुट जाता है. इनमें से कुछ फिल्में है Drishyam, Bangalore Days, Mumbai Police, Helen और Vikram Vedha इत्यादि, हो सकता है कि इनके हिंदी रीमेक को आपने देखा हो लेकिन इनके नाम कभी न सुने हों. अगर ऐसा है तो आपको जान लेनी चाहिए यह 7 मलयाली फिल्में जिन्होंने अपने हिंदी रीमेक से भी ज्यादा अच्छी परफॉरमेंस दिखाई थी और यह सिनेमा पर छाई हुई थी. इन फिल्मों को आप अपने खाली समय में देख सकते हैं और यह जान सकते हैं की ये इतनी लोकप्रिय हैं तो क्यों हैं.
SurveyDrishyam
2013 में आई मलयाली फिल्म दृश्यम ने मलयाली सिनेमा में लोगों को चौंका दिया था. यह फिल्म मलयालम में दमदार किरदारों के साथ आई थी. इस फिल्म में धमाकेदार थ्रिलर है और ऐसा सस्पेंस है जो आपको बांध कर ही रखेगा. इस फिल्म के मलयाली पार्ट में एक्टर मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाया है. इसके हिंदी रीमेक में जॉर्जकुट्टी के किरदार को दर्शा रहे अजय देवगन ने काफी गंभीर तरीके से कहानी में अपनी जगह बनाई थी जिसकी वजह से यह फिल्म इसके मलयाली वर्जन से बिलकुल अलग लगने लगी थी. लेकिन कमियों के साथ ही इसके हिंदी भाग में अच्छाइयाँ भी देखने को मिली थी, जैसे तबू का किरदार जिसे उन्होंने काफी अच्छे निभाया है.
Bangalore Days
यह फिल्म 2014 में आई थी और इसके हिंदी रीमेक यारियां 2 में तो मानो जमीन आसमान का अंतर है. जहाँ अंजली मैनन की फिल्म बेंगलुरु डेज ने 45 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं यारियाँ 2 ने 20 से 45 करोड़ के बड़े बजट के साथ काम करने के बाद केवल 2.67 करोड़ रुपये कमाए थे. यारियाँ फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी. मलयाली फिल्म बेंगलुरु डेस में बेहतरीन दिल छू लेने वाली एक्टिंग देखने को मिलती है.
Mumbai Police
मुंबई पुलिस के हिंदी रीमेक था देवा जो 2025 में ही रिलीज़ हुई फिल्म थी. मलयाली फिल्म मुंबई पुलिस के हिंदी रीमेक में भी रोशन एंड्रयू ने ही निरदेशन किया था लेकिन इसके हिंदी रीमेक ने फिर भी अच्छी कमाई नहीं की थी. मुंबई पुलिस ने अपने रोंगटे खड़े कर देने वाले क्लाइमेक्स के लिए तारीफ पाई थी और इसने पूरे भारत में लोगों का पसंदीदा बनने में देर नहीं लगाई थी. वहीं देवा में शाहिद कपूर ने अच्छी एक्टिंग कि थी लेकिन वह फिल्म फिर भी सफल नहीं हो पाई. देवा का क्लाइमेक्स भी मुंबई पुलिस से काफी अलग था और इस ही वजह से उसे उतनी सफलता नहीं मिली जितनी मिल सकती थी.
Helen
2019 की दिल को झंझोड़कर रख देने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ की कमाई सफलता प्राप्त कि थी. इसने बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर और बेस्ट मेकअप के लिए दो नेशनल अवार्ड्स भी पाए थे. इस फिल्म का बजट भी काफी कम था लेकिन इसने सिनेमाघरों में अपनी छाप अच्छे से छोड़ी थी. इस फिल्म के हिंदी रीमेक का नाम था मिली, हालांकि मिली 10 करोड़ के बड़े बजट पर बनी थी लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कि थी.
Joseph
2018 की फिल्म जोसेफ ने केरलम के बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ी थी, काफी लोगों को लगता है की इस फिल्म की हिंदी रीमेक “चुप” थी लेकिन ऐसा नहीं है. इस फिल्म का हिंदी रीमेक हिंदी फिल्म सूर्या थी जिसने अपनी पुरानी निर्देशक को बदला नहीं था लेकिन सनी देओल की बाकी फिल्मों की शूटिंग के चलते इस फिल्म की शूटिंग दो साल तक रुकी हुई थी और यह माना जो रहा है की यह फिल्म 2026 में सिनेमा घरों में आ सकती है.
Kanchana
साउथ इंडीयन फिल्म कंचना ने भी तमिल सिनेमा में अपना जलवा दिखाया था और इस फिल्म का हिंदी रीमेक था लक्ष्मी, जिसमें अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी जैसे कलाकारों ने काम करा था. लक्ष्मी ने हिंदी सिनेमा में 90 से 100 करोड़ के बड़े बजट के साथ OTT पर एंट्री कि थी लेकिन इसने कंचना की 28 से 60 करोड़ की कमाई को नहीं छूआ था. लक्ष्मी को काफी लोगों ने इसकी लाउड एक्टिंग की वजह से नापसंद करा था.
Vikram Vedha
2017 की फिल्म विक्रम वेधा ने अपने 11 करोड़ के बजट के साथ पूरे भारत में 45 करोड़ की बड़ी कमाई कि थी. वहीं इसकी हिंदी रीमेक विक्रम वेधा ने 100 से 175 करोड़ के धमाकेदार बजट के साथ भी देशभर में केवल 78 करोड़ कमाए थे. तमिल फिल्म विक्रम वेधा में विजय सेतुपति और आर. माधवन ने दमदार एक्टिंग कि थी जिसने दर्शकों को बांध कर रखा था. वहीं इसके हिंदी रीमेक में सैफ अली खान और ऋतिक रोशन ने काम करा था.
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की बेस्ट कॉमेडी फिल्में, परिवार के साथ ले सकेंगे आनंद, हंसते-हंसते दर्द करने लगेगा पेट, OTT पर उपलब्ध
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
