आज कल हिंदी सिनेमा में थ्रिलर और असली एक्शन देखने के लिए काफी लोग उत्सुक हैं और इसके चलते हिंदी सिनेमा ऐसी – ऐसी OTT सीरिज सामने ला रहा है जो आपकी आंखों को बिलकुल भी TV की स्क्रीन से हटने का मौका ही नहीं देंगी. अगर आप थ्रिलर के शौकीन हैं और चाहते हैं की आपका पूरा हफ्ता मनोरंजन से भरा रहे तो इस आर्टिकल में आपको मिलेंगी 7 एकदम होश उड़ देने वाली थ्रिलर सिरीज जिन्हें आपको बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिए. इस आर्टिकल में करिश्मा कपूर की Brown से लेकर अली फज़ल की Raakh तक सारी दमदार सीरीज हैं जो आपको पूरे हफ्ते बोर नहीं होने देंगी.
अभिनय देव के निर्देशन में बनी यह सीरीज अभेक बरुआ की 2016 की क्राइम नावेल “City of Death” पर आधारित है. इस सीरीज का सेटअप कोलकाता में है और सीरीज ज्यादातर फोक्स करिश्मा कपूर की किरदार रीटा ब्राउन पर डालती है. इस सीरीज में करिश्मा एक अंदरूनी तनावों से जूझती एंग्लो इंडियन डिटेक्टिव का रोल निभाती हैं जो एक टीनएजर के दिल देहला देने वाले मर्डर को इन्वेस्टीगेट कर रही है. इस सीरीज को आप Zee 5 पर देख सकते हैं.
15 मई को ही रीलीज हुए Inspector Avniash के सीजन 2 की कहानी पहले सीजन के खत्म होने के 3 साल बाद की कहानी देखाती है. सीजन 2 के साथ ही यह सीरीज रणदीप हुड्डा को इंस्पेक्टर अविनाश मिश्रा के रोल में वापिस लाती है जो उत्तर प्रदेश के गेंग्स को जांच रहा है. इस सीरीज में उर्वशी रौतेला, शालिन भनोट, रजनीश दुग्गल, जाकिर हुसैन और वरुण मिश्रा जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस सीरीज को आप जिओ हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
करण अंशुमन और कार्मिन्या आहूजा के द्वारा निर्मित इस स्पोर्ट्स थ्रिलर क्राइम सीरीज में पुलकित सम्राट, जन्नत जन्नत जुबैर और सयानी गुप्ता जैसे कलाकारों ने काल किया है. इस सीरीज की कहानी शक्तीगड़ नाम की जगह में सेट है जो हरियाणा में है और यह सीरीज फैमली ड्रामा, स्पोर्ट्स के भ्रष्टाचार और खूनी बदले से भरी हुई है. इस सीरीज को आप आसानी से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह सीरीज अपने रीयलिस्टिक किरदारों के लिए काफी सराही जा चुकी है, इसमें एक कपास के वयापारी का रेल कर रहे विजय वर्मा ने काफी अच्छी परफॉरमेंस दी है. इसकी कहानी पुराने समय के मुंबई में सेट है जहां विजय का किरदार ब्रिज भट्टी आम लोगों को मटका नाम के एक लौट्री के खेल में शामिल करता है जो काफी गैरकानूनी है. इस सीरीज में विजय वर्मा के अलावा गुलशन ग्रोवर, कृतिका कामरा और सई ताम्हणकर जैसे कलाकारों ने काम किया है.
अनदेखी का नया और दमदार सीजन एक बड़े 5 साल के गैप के बाद कहानी को फिर शुरु करता है जहां रिंकु अटवाल चंडीगढ़ में रेहने लगता है और महिंद्रा अटवाल के साथ एक नया एम्पायर सेट करने में लग जाता है और इन दोनों के अतीत को भूलने की कोशिश में लग जाता है. इस सीरीज में हर्ष छाया, सूर्य शर्मा, अंकुर राठी और वरुण बडोला जैसे कलाकारों ने काल किया है. इस सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.
एक्शन से भरी इस क्राइम थ्रिलर सीरीज को बवेजा स्टूडियोज ने प्रोडूस किया है और इस सीरीज का निर्देशन जतिन सतीश ने किया है. इस सीरीज की कहानी SSP समरदीप सिंह पर फोक्स करती है जो एक सेलेब्रिटी सेलिब्रिटी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट है और अपने अंदरूनी तनावों से जूझता है. इस सीरीज में मशहूर सीरीज Mirzapur की भी झलक देखने को मिलती है और इस सीरीज को आप अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
यह सीरीज एक भाई – बहन के खो जाने की कहानी दिखाती है जिन्हें ढूंढने में पुलिस अपने सारे साधन लगा देती है लेकि इन दोनों भाई – बहन की लाश रिज के ज़गल में ही मिलती है. यह सीरीज दिल्ली के असली रंगा – बिल्ला केस पर आधारित है जिसमें दो भाई – बहन खो गए थे और कुछ समय बाद उनकी लाश ही बरामद हो पाई थी. इस सीरीज में अली फजल, सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर और आकाश मखीजा जैसे कलाकारों ने काम किया है.
यह भी पढ़ें: Motorola G37 Power vs G57 Power: डिस्प्ले, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना