अप्रैल में लगेगा सिनेमा का जबरदस्त तड़का! रिलीज़ हो रहा साउथ फिल्मों का अंबार, अदिवि शेष की 2 घंटे 35 मिनट की ये एक्शन-थ्रिलर भी लिस्ट में
अप्रैल 2026 की शुरुआत के साथ ही साउथ इंडियन सिनेमा के फैंस के लिए नई फिल्मों का इंतज़ार खत्म होने जा रहा है। मार्च का लंबा महीना बीतने के बाद अब सिनेमाघरों में एक्शन, क्राइम और पीरियड ड्रामा जैसी अलग-अलग जॉनर्स की फिल्में रिलीज़ होने के लिए तैयार हैं। यहां हम आपके लिए इस महीने आने वाली साउथ फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे हर तरह के दर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। आइए इन सभी फिल्मों के बारे में थोड़ी-थोड़ी जानकारी ले लेते हैं।
SurveyPallichattambi: The Origin
सबसे पहले 9 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होने वाली यह मलयालम फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी 1950 के दशक के केरल पर आधारित है। फिल्म में चट्टांबी नाम के एक चालाक व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो अपने छोटे से कस्बे में जोखिम भरी योजनाओं के जरिए दूसरों से आगे रहने की कोशिश करता है। लेकिन जब हालात उसके खिलाफ होने लगते हैं, तो उसके लिए हर कदम संभलकर रखना मुश्किल हो जाता है और अतीत की गलतियां उसे घेरने लगती हैं।
Dacoit
10 अप्रैल 2026 को दो बड़ी फिल्में रिलीज़ होंगी। पहली है तेलुगु एक्शन थ्रिलर ‘डकैत’, जिसमें अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी एक गुस्सैल कैदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड से बदला लेने के मिशन पर निकलता है। धोखा, बदला और संघर्ष इस फिल्म की कहानी के मुख्य तत्व हैं।
Kaalidas 2
इसी दिन ‘कालिदास 2’ भी सिनेमाघरों में आएगी, जिसमें भरत निवास एक बार फिर इंस्पेक्टर कालिदास के किरदार में दिखाई देंगे। यह एक सस्पेंस से भरपूर क्राइम ड्रामा है, जिसमें वह रहस्यमयी और जटिल हत्याओं की जांच करते हैं, जो उनकी मानसिक क्षमता को चुनौती देती हैं।
Peddi
महीने के अंत में 30 अप्रैल 2026 को ‘पेड्डी’ रिलीज़ होगी, जो इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है। IMDb के अनुसार, यह कहानी 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश पर आधारित है, जहां एक उत्साही युवक खेलों के माध्यम से अपने गांव के लोगों को एकजुट करता है और एक ताकतवर दुश्मन के खिलाफ उनके सम्मान की रक्षा करता है।
Kara
इसी दिन ‘कारा’ भी रिलीज़ होगी। IMDb के मुताबिक, इसकी कहानी 1991 के रामनाथपुरम में सेट है, जब खाड़ी युद्ध चल रहा था। फिल्म में करासामी नाम का एक व्यक्ति अपने अतीत से जूझते हुए अपने परिवार और अपने ऊपर निर्भर लोगों की रक्षा करने की कोशिश करता है। यह एक्शन थ्रिलर एक ऐसे इंसान की कहानी है जो सही और गलत के बीच संघर्ष करता है।
अप्रैल 2026 साउथ इंडियन फिल्मों के शौकीनों के लिए काफी रोमांचक रहने वाला है। दर्शक इस महीने अपने परिवार और दोस्तों के साथ इन नई फिल्मों का आनंद ले सकते हैं, इसलिए अभी से अपनी वॉचलिस्ट तैयार कर लें।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A27 जल्द होगा लॉन्च, इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिखा फोन, परफॉर्मेंस की डिटेल्स आईं सामने
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile