अमेज़न प्राइम वीडियो की सबसे बेहतरीन और लोगों की पसंदीदा सीरीज पंचायत का सीजन 5 जल्द ही अमेज़न प्राइम पर आने वाला है. इसके इंतज़ार में लोग काफी उत्सुक तो हैं लेकिन इतनी देर प्रतीक्षा करने के बाद लोगों के धैर्य की भी सीमा पार हो चुकी है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो पंचायत का इंतज़ार नहीं कर पा रहे हैं तो आप अकेले नहीं हैं. रिपोर्ट्स के हिसाब से चलें तो हो सकता है की इस सीरीज का सीजन 5 अक्टूबर में आ सकता है लेकिन तब तक सब्र शायद कुछ ही लोग कर पाएंगे. अगर आप भी इस सीरीज के इंतज़ार को मनोरंजन से भरना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसी सीरीज जो पंचायत की ही तरह काफी लोकप्रीय रहीं थी और उनकी कहानी भी पंचायत से थोड़ा मेल खाती है.
सुभाष कपूर के द्वारा निर्मित सीरीज Maharani एक राजनीतिक ड्रामा वेब सीरीज है और यह सीरीज रानी भारती के किरदार के इर्दगिर्द चलती है जो बिहार के गांव में अपना घर संभालने का काम करती है. यह सीरीज उसकी बदलती जिंदगी को दिखाती है जब वह राजनीति में अपने पती की जगह ले लेती है. इसमें हुमा कुरैशी, सोहुम शाह, अमित स्याल और विपिन शर्मा जैसे कलाकारों ने काम किया है. यह सीरीज आप Sony Liv पर देख सकते हैं.
पंचायत की ही तरह यह सीरीज भी TVF के द्वारा निर्मित है. इसमें दिल को छू लेने वाली कहानी और दिल लुभा लेने वाले किरदार दिखाए गए हैं. यह सीरीज एक मिडल क्लास परीवार की कहानी को उनकी गुल्लक की आँखों से दिखाती है. इस सीरीज से कई लोग ज्यादा गहरे तौर पर इसलिए जुड़ पाए क्योंकि इसमें एक मिडल क्लास परिवार के संघर्षों को अच्छे से दिखाया गया है. इसमें जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मयार जैसे कलाकारों ने काम किया है. इसे आप SonyLiv पर देख सकते हैं.
यह सीरीज एक ऐसी क्राइम पोलिटिकल ड्रामा है जो आपको अपनी कुर्सी से खड़े होने का मौका ही नहीं देगी. इसमें गांव की राजनीति और उसके साथ आने वाले खतरों के बारे में अच्छे से दिखाया है. यह कहानी काफी बढ़िया तरीके से गांव की राजनीति की जिंदगी और स्थिति को दिखाती है. इसमें विनीत कुमार सिंह, आकांक्षा सिंह विजय मौर्या, राजेश तैलंग, सुधन्वा देशपांडे, सोहम मजूमदार और अशोक पाठक जैसे लोगों ने काम किया है. इसे आप Zee5 पर देख सकते हैं.
यह सीरीज एक फैमली ड्रामा सीरीज है जो सीरीज को देखने वाले लोगों का दिल खुश कर देती है. यह सीरीज एक मॉर्डन फैमली की कहानी दिखाती है जो एक बार फिर अपनी खोई पहचान को समझ रही है. यह सीरीज आपको पंचायत से सबसे ज्यादा मेल खाती दिखेगी लेकिन यह कॉमेडी की जगह गांव में असल बदलाव लाने पर ध्यान देती है. इसमें इशवाक सिंह, श्रुति शर्मा, योगेंद्र टिक्कू और पीयूष कुमार जैसे लोगों ने काम किया है. इसे आप MX Player पर देख सकते हैं.
क्राइम और ड्रामा से भरी यह सीरीज एक डिजिटल फ्रॉड के ऐसे खतरनाक जाल को दिखाती है जिसमें एक गांव बुरी तरह से फंस चुका है. यह सीरीज झारखंड के फ्रॉड के इतिहास से काफी प्रेरित है. इसमें स्पर्श श्रीवास्तव, अंशुमन पुष्कर, अमित सियाल, आसिफ खान, सीमा पाहवा और मोनिका पंवार जैसे कलाकारों ने काम किया है. इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Redmi Note 17 और Note 17 Pro का फर्स्ट लुक आउट! डिज़ाइन में बड़ा बदलाव, देखें कैसा होगा नया फोन