Drishyam को भी कर दें ‘फेल’, ऐसी हैं OTT पर मौजूद ये 5 फिल्में, कूट-कूट कर भरा है सस्पेंस और थ्रिल

By

अगर आप ऐसी फिल्मों के शौकीन हैं जो शुरुआत से आखिर तक दिमाग घुमाती रहें और सीट से उठने न दें, तो ये थ्रिलर फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। सस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री और दमदार ट्विस्ट से भरपूर ये फिल्में हर पल कहानी को नया मोड़ देती हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई फिल्मों का क्लाइमैक्स दर्शकों को लंबे समय तक सोचने पर मजबूर कर देता है। यह कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्में कहीं न कहीं दृश्यम जैसी मास्टरपीस फिल्मों को टक्कर देती हैं यहां हम आपको 5 ऐसी शानदार थ्रिलर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं।

अंधाधुन

आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू स्टारर ‘अंधाधुन’ एक ऐसी थ्रिलर है जिसमें हर कुछ मिनट बाद कहानी नया मोड़ लेती है। फिल्म की कहानी एक अंधे पियानो वादक और एक हत्या के इर्द-गिर्द घूमती है। डार्क ह्यूमर और सस्पेंस का मिश्रण इसे खास बनाता है। फिल्म का अंत इतना रहस्यमयी है कि क्रेडिट्स खत्म होने के बाद भी दर्शक उसके बारे में सोचते रहते हैं। यह फिल्म Netflix पर उपलब्ध है।

रत्सासन

विष्णु विशाल की फिल्म ‘रत्सासन’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जिसमें एक पुलिस ट्रेनी सीरियल किलर की तलाश में जुट जाता है। यह किलर स्कूल जाने वाली लड़कियों को निशाना बनाता है। फिल्म का ट्रीटमेंट और डर पैदा करने वाला माहौल दर्शकों को लगातार बांधे रखता है। इसे SunNXT, Airtel Xstream और कुछ क्षेत्रों में Prime Video पर देखा जा सकता है।

मेमोरीज़

2013 में रिलीज हुई ‘मेमोरीज़’ में पृथ्वीराज सुकुमारन ने एक परेशान और टूट चुके पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। निजी दुख और शराब की लत से जूझ रहा यह अधिकारी एक सीरियल किलर केस की जांच में वापस लौटता है। फिल्म धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, लेकिन हर नया सुराग कहानी को और ज्यादा रोमांचक बना देता है। इसका क्लाइमैक्स दर्शकों को चौंका देता है। यह फिल्म JioHotstar पर स्ट्रीम की जा सकती है।

कहानी

विद्या बालन स्टारर ‘कहानी’ में विद्या बागची अपने लापता पति की तलाश में कोलकाता की गलियों में भटकती नजर आती हैं। फिल्म का बैकड्रॉप दुर्गा पूजा के दौरान का है, जो इसकी कहानी को और प्रभावशाली बनाता है। निर्देशक सुजॉय घोष ने सस्पेंस, इमोशन और ड्रामा का शानदार संतुलन पेश किया है। यह फिल्म Netflix और Prime Video पर उपलब्ध है।

विक्रम वेधा

‘विक्रम वेधा’ पारंपरिक थ्रिलर से अलग एक माइंड गेम की तरह सामने आती है। फिल्म में अच्छाई और बुराई के बीच की रेखा लगातार धुंधली होती जाती है। हर बार वेधा की कहानी दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती है कि असलियत में सही कौन है। दमदार डायलॉग्स और मजबूत परफॉर्मेंस फिल्म को बेहद खास बनाते हैं। इसे JioHotstar, Amazon miniTV, Zee5 और Airtel Xstream Play समेत कई OTT प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: अचानक धीमी हो गई फोन की चार्जिंग? नया चार्जर खरीदने से पहले जान लें असली वजह

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By