आज कल की टेंशन से भरी हुई जिंदगी में जहां कभी गैस की टेंशन तो कभी पेट्रोल के बढ़ते दामों की दिक्कत कई लोगों को सता रही है, ऐसे में अपने मूड को थोड़ा अच्छा करने के लिए लोग अक्सर कॉमेडी फिल्मों का सहारा लेते हैं. कॉमेडी फिल्में केवल हंसाती ही नहीं हैं बल्कि भारी मन को हल्का भी कर देती हैं. हालांकि, अगर आप एकदम बढ़िया फील कर रहे हैं तब भी यह फिल्में आपके दिन को और ज्यादा मज़ेदार बना देंगी. इनकी लाइट कॉमेडी और मज़ेदार जोक्स किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देती हैं. अगर आप भी कुछ ऐसी फिल्मों को अपने खाली समय में देखना चाहते हैं तो यहां हैं 10 एकदम बढ़िया कॉमेडी फिल्में जो आपको हंसा कर ही छोड़ेंगी.
साल 2000 में आई फिल्म हेरा फेरी हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है. इस फिल्म को अब एक कल्ट क्लासिक माना जाता है. इसके आइकोनिक किरदारों ने हिंदी सिनेमा देखने वाले लोगों पर एक अलग ही छाप छोड़ रखी है. बाबूराव, राजू और श्याम इस फिल्म के 3 मुख्य किरदार हैं. इन तीनों की किस्मत काफी खराब दिखाई जाती है और यह तीनों एक ही छत के नीचे मकान मालिक और किराएदार के रूप में रहने लगते हैं. जहाँ बाबूराव का किरदार परेश रावल ने निभाया है वहीं राजू और श्याम का किरदार अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने निभाया है.
2006 की नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्म खोसला का घोसला एक आम मिडिल क्लास आदमी कमल किशोर खोसला की कहानी है. कमल किशोर अपनी जिंदगी भर की कमाई को दिल्ली में अपनी रिटायरमेंट के बाद रहने के लिए एक प्लाट खरीदने में लगा देता है. लेकिन इनका दिल्ली में रेहने का सपना तब टूट जाता है जब उनके प्लाट पर एक भ्रष्ट रियल एस्टेट ब्रोकर कब्जा कर लेता है. इस फिल्म की कहानी खोसला परिवार के इस प्लाट को वापिस पाने के संघर्ष को दिखाती है. इसमें कमल किशोर खोसला का किरदार अनुपम खेर ने निभाया है.
हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा हसा देने वाली फिल्मों में से एक है यह फिल्म जो सीटुएशनल कॉमेडी से भरी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर यह फिलम ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी लेकिन बाद में इसके TV पर आने से यह फिल्म काफी लोकप्रिय हो गई थी. इस फिल्म के मुख्य किरदारों में से एक है आमिर खान का किरदार, अमर मोहन जो जल्दी – जल्दी बातें करता है और काफी चालाक भी है. इस फिल्म में अमर के साथ प्रेम का भी किरदार काफी अच्छा है जिसे सलमान खान ने निभाया है. यह कहानी अमर और प्रेम के बड़े – बड़े सपनों को दीखाने के साथ ही उनकी फूटी किस्मत और आलस को भी दिखाती है.
2006 की यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी गोलमाल की पहली फिल्म है. रोहित शेट्टी के द्वारा निर्देशित इस फिल्म में हसा देने वाले किरदार हैं और इसकी स्टार कास्ट काफी जानी मानी है. यह फिल्म 4 निर्धन, बेचारे और मसखरे देसतों की कहानी है जिन्हें कॉलेज से निकाल दिया जाता है. इसमें मुख्य भुमिका अजय देवगन, अरशद वारसी, शरमन जोशी और तुषार कपूर ने निभाई है. इसके सबसे ज्यादा हसा देने वाला किरदार वसूली भाई का है.
अनीस बज़्मी के द्वारा बनाई गई यह फिल्म अपनी अलग अंदाज वाली कॉमेडी के लिए लोकप्रिय है. यह फिल्म एक शरीफ आदमी राजीव पर आधारित है जो अपने मामा की मदद से अपनी शादी के लिए एक सीधे साधे परिवार से आना वाली लड़की की तलाश में है. एक दिन राजीव के मामा को शहर के सबसे रईस और जाने माने खानदान से राजीव के लिए रिश्ता मिलता है लेकिन उस रिश्ते को हाँ बोल देने के बाद उन्हें पता लगता है की वह खानदान एक जाने माने गैंगस्टर उदय शेट्टी का है.
2007 की यह फिल्म प्रियदर्शन की एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो एक भुतिया रहस्य को कॉमेडी के साथ मिला देती है. इस फिल्म की कहानी एक पुरानी हवेली में बंद एक भूत की आत्मा से होने वाली दिक्कतों के बारे में है और एक ऐसे कपल को दिखाती है जो तंत्र – मंत्र में बिलकुल भी विश्वास नहीं करता है. इस फिल्म में मुख्य किरदार अक्षय कुमार, विद्या बालन और राजपाल यादव ने निभाए हैं.
2003 की यह फिल्म भी प्रियदर्शन की मशहूर कॉमेडी फिल्म है जो आपको हसा कर ही छोड़ेगी. इस फिल्म में अंजली से लेकर राधे-श्याम तिवारी तक सारे ही किरदार एकदम हसा देने वाले हैं. अंजली मुंबई में एक नौकरी ढूंढने की चाह से आयी थी और कम किराया देने के लिए वह एक अंजान आदमी, नंदू की बीवी होने की एक्टिंग करती है. वहीं नौकरी की तलाश में अंजली जीतू के साथ काम करती है जो यह समझ लेता है की वह शहर के सबसे बड़े व्यापारी राधे-श्याम तिवारी की बेटी है.
इंद्रा कुमार के द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म धमाल अपनी हसा देने वाली कहानी के लिए लोकप्रिय है. यह कहानी भी चार कामचोर, बेरोज़गार और आलसी दोस्तों बोमन, आदी, मानव और रोय के बारे में है. यह चारों एक अंडरवर्ल्ड डॉन के कार हादसे को देखते हैं और उसे बचाते समय उसके 10 करोड़ के कैश के बारे में जान लेते हैं जो गोवा में छिपा है. यह कहानी इनके उस पैसे को ढूँढने के संघर्ष को दिखाती है.
1997 की यह क्लासिक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म गोविंदा और अनिल कपूर की धमाकेदार जोड़ी के साथ आती है. यह कहानी नेहा कपूर के प्यार में पड़े दो एकदम अलग किरदारों की कहानी है. अनिल कपूर का किरदार, राजा एक चालाक आदमी का किरदार है जो अपने आप को पैसे वाला दिखा कर नेहा का दिल जीतने की कोशिश करता है वहीं गोविंदा का किरदार भी नेहा को पसंद करता है. जब इन दोनों को ही पता लगता है की इनके सपनों की लड़की नेहा है तब कहानी और भी मज़ेदार हो जाती है.
2003 की सबसे लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म मुन्ना भाई M.B.B.S ने भारतीय सिनेमा का अंदाज ही बदल दिया था. इस फिल्म की कॉमेडी काफी बढ़िया है और इसके सबसे यादगार किरदार हैं सर्किट, डॉ. अस्थाना, आनंद भाई और मुन्ना भाई. इस फिल्म में बोमन ईरानी, संजय दत्त और सुनील दत्त जैसे किरदारों ने काम करा है.
यह भी पढ़ें: भारत में आ गया Dhurandhar का रॉ और अनदेखा वर्जन, जानें कहां देखें स्पाई थ्रिलर फिल्म
By: Ananya Sharma (Intern)