Zero1 Awards
Digit.in
  • न्यूज
  • विजुअल स्टोरी
  • फीचर्स
  • हाउ टू
  • English
  • Hindi
  • Tamil
  • Kannada
  • Telugu
  • Malayalam
  • Bangla
  • Marathi
Login / Register is disabled Login
  • Click to Add your menu
Home » Feature Story » Apps » WhatsApp की सिक्योरिटी पर उठे सवाल, आज ही बदल लें ऐप की ये 8 सेटिंग, जानकारी रहेगी सेफ

WhatsApp की सिक्योरिटी पर उठे सवाल, आज ही बदल लें ऐप की ये 8 सेटिंग, जानकारी रहेगी सेफ

By Sudhanshu Shubham | Updated on 15-Apr-2026
Add DIGIT as a preferred source
Follow Us on Google News Follow Us
HIGHLIGHTS

WhatsApp प्राइवेसी सेटिंग्स जरूर बदलें

छोटे बदलाव से बढ़ेगी सुरक्षा

आपका डेटा रहेगा सुरक्षित

WhatsApp की सिक्योरिटी पर उठे सवाल, आज ही बदल लें ऐप की ये 8 सेटिंग, जानकारी रहेगी सेफ
Sudhanshu Shubham Sudhanshu Shubham
15-Apr-2026

आज के समय में WhatsApp लगभग हर किसी की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. ऑफिस चैट से लेकर फैमिली ग्रुप और दोस्तों के मैसेज तक, सब कुछ इसी ऐप पर चलता है. लेकिन सच यह है कि ज्यादातर लोग इसके जरूरी प्राइवेसी सेटिंग्स को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर समस्या बन सकती हैं.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हाल ही में एलन मस्क और टेलीग्राम के फाउंडर WhatsApp की सिक्योरिटी को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं. अगर आपने काफी समय से अपनी सेटिंग्स चेक नहीं की हैं, तो अभी करना जरूरी है, क्योंकि कुछ छोटे बदलाव आपकी प्राइवेसी को काफी हद तक सुरक्षित कर सकते हैं.

WhatsApp’s “encryption” may be the biggest consumer fraud in history — deceiving billions of users. Despite its claims, it reads users’ messages and shares them with third parties. Telegram has never done this — and never will 🤝 pic.twitter.com/2DYguybgoU

— Pavel Durov (@durov) April 9, 2026

Chat Lock से निजी चैट रखें सुरक्षित

WhatsApp में Chat Lock फीचर दिया गया है, जिससे आप अपनी खास चैट्स को फिंगरप्रिंट, Face ID या पासकोड से लॉक कर सकते हैं. लॉक होने के बाद ये चैट्स मेन लिस्ट से हट जाती हैं और अलग से सुरक्षित रहती हैं. यह फीचर खासतौर पर तब काम आता है जब आप अपना फोन दूसरों के साथ शेयर करते हैं.

प्रोफाइल फोटो की विजिबिलिटी कंट्रोल करें

आपकी प्रोफाइल फोटो छोटी चीज लग सकती है, लेकिन इससे आपकी पर्सनल जानकारी का अंदाजा लगाया जा सकता है. WhatsApp आपको यह ऑप्शन देता है कि आप इसे सिर्फ “My Contacts” या कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित कर सकते हैं. यह छोटा बदलाव आपको अनजान नंबरों से बचा सकता है.

Read Receipts बंद करके लें कंट्रोल

ब्लू टिक कई बार दबाव बना देता है कि आपको तुरंत जवाब देना है. अगर आप बिना सामने वाले को बताए मैसेज पढ़ना चाहते हैं, तो Read Receipts बंद कर सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि इसके बाद आप भी दूसरों का Read स्टेटस नहीं देख पाएंगे.

Last Seen और Online स्टेटस छुपाएं

अगर आप नहीं चाहते कि लोग यह जानें कि आप कब ऑनलाइन थे, तो Last Seen और Online स्टेटस को कस्टमाइज करना जरूरी है. इससे आपको अपनी प्राइवेसी पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है और अनावश्यक ट्रैकिंग से बचाव होता है.

अनचाहे ग्रुप में जुड़ने से बचें

अक्सर लोग बिना पूछे ग्रुप में जोड़ देते हैं, जिससे नोटिफिकेशन और मैसेज का झंझट बढ़ जाता है. इस समस्या से बचने के लिए आप सेटिंग्स में जाकर तय कर सकते हैं कि कौन आपको ग्रुप में जोड़ सकता है.

ऐप परमिशन को समय-समय पर जांचें

कई बार हम ऐप को कैमरा, माइक्रोफोन और स्टोरेज की परमिशन दे देते हैं और फिर भूल जाते हैं. समय-समय पर इन्हें चेक करना जरूरी है ताकि अनावश्यक एक्सेस रोका जा सके.

टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर चालू करें

Two-step verification एक जरूरी सिक्योरिटी फीचर है, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज करते हैं. इसमें एक PIN सेट करना होता है, जिससे आपका अकाउंट ज्यादा सुरक्षित हो जाता है. अगर कोई आपका SIM इस्तेमाल भी कर ले, तब भी बिना PIN के अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाएगा.

Disappearing Messages का करें इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं कि कुछ चैट्स हमेशा के लिए सेव न रहें, तो Disappearing Messages फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें मैसेज तय समय के बाद अपने आप डिलीट हो जाते हैं. यह फीचर खासतौर पर सेंसिटिव बातचीत के लिए उपयोगी है.

जरूरी सेटिंग्स एक नजर में

Chat Lock से चैट सुरक्षित करना, प्रोफाइल फोटो को सीमित रखना, Read Receipts और Last Seen को कंट्रोल करना, ग्रुप परमिशन सेट करना और Two-step verification चालू करना जैसे बदलाव आपकी प्राइवेसी को मजबूत बनाते हैं. लोग फीचर्स का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन सिक्योरिटी को नजरअंदाज करते हैं. अगर आप ये बेसिक सेटिंग्स नहीं बदलते, तो आपकी गलती है, ऐप की नहीं. थोड़ा समय निकालकर इन्हें ठीक करना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: घर बैठे करें Aadhaar में मोबाइल नंबर अपडेट, जान लें स्टेप बाय स्टेप गाइड, बस एक ऐप से हो जाएगा काम

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile

Latest Article
Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहाँ आएगी पंचायत की नई किस्त? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स Panchayat Season 5 OTT Release: कब और कहाँ आएगी पंचायत की नई किस्त? जानें प्लॉट, कास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
AU Small Finance Bank के ग्राहकों के PAN-Aadhaar डेटा की चोरी! क्या आपके डेटा पर भी लगी सेंध? डिटेल्स चेक करें AU Small Finance Bank के ग्राहकों के PAN-Aadhaar डेटा की चोरी! क्या आपके डेटा पर भी लगी सेंध? डिटेल्स चेक करें
Vijay Sales के लाखों ग्राहकों का डेटा खतरे में? डार्क वेब पर 25,000 डॉलर में बिक रहा एक्सेस, क्या है पूरा मामला Vijay Sales के लाखों ग्राहकों का डेटा खतरे में? डार्क वेब पर 25,000 डॉलर में बिक रहा एक्सेस, क्या है पूरा मामला
Mirzapur The Movie OTT Release: OTT पर गर्दा उड़ाने आई ‘मिर्जापुर’.. ‘बीना त्रिपाठी’ का ये रूप हिला डालेगा Mirzapur The Movie OTT Release: OTT पर गर्दा उड़ाने आई ‘मिर्जापुर’.. ‘बीना त्रिपाठी’ का ये रूप हिला डालेगा
The Family Man 4 Release: कब लौट रहे Srikant Tiwari? देखें कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स The Family Man 4 Release: कब लौट रहे Srikant Tiwari? देखें कास्ट, प्लॉट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Most Searched Mobile Phones
  • Best Phones Under 10000
  • Best Phones Under 20000
  • Best Phones Under 30000
  • Upcoming Phones in 2026
  • Latest Mobile Phones
Latest Phones
  • OPPO F35 Pro
  • OPPO F35
  • Xiaomi Redmi 17
  • Google 11 Pro Fold
  • Vivo T5 5G
Mobile Recharge Plans
  • Airtel Recharge Plans
  • BSNL Recharge Plans
  • Reliance JIO Recharge Plans
  • VI Recharge Plans
Hindi Tech Tips
  • 5 Star Rating वाले सबसे सस्ते 1 Ton AC
  • भयंकर गर्मी में कूलर देगा शिमला जैसी हवा! ट्राई करें ये ‘Ice Bottle’ ट्रिक..एक बार आज़माया तो AC भूल जाएंगे
  • दिन-रात चलेगा AC-फ्रिज..फिर भी बहुत कम आएगा बिजली बिल
  • फ्रिज कूलिंग बढ़ाने के 3 सीक्रेट टिप्स
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
SUBSCRIBE Subscribe for the industry's biggest tech news
Enter your email to get notified about our new solutions
By submitting your email, you agree to our
Terms and Privacy Notice.
CONNECT WITH US
  • icon Times Center, FC-6, 1st Floor, Sector 16A, Film City, Noida - 201301
  • icon (+91-120-6776999)
    (1800 121 0005)
  • icon Suggestion: editor@digit.in
    Business: business@digit.in
    Website: sales@digit.in
© 2026 Digit.in, All rights reserved
  • icon
  • icon
  • icon
  • icon
icon
  • About Us
  • Contact Us
  • Advertise with us
  • Regulatory
  • Terms & Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Digit.in, All rights reserved
Digit.in
Logo
Digit.in
Logo