WhatsApp पर कॉल वेटिंग फीचर? जान लें कैसे करें इस्तेमाल, कई लोग है अनजान, मिलती हैं ये दो सेटिंग
Meta के स्वामित्व वाला WhatsApp दुनिया के सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है. अरबों यूजर्स वाले इस प्लेटफॉर्म पर वॉयस कॉल और वीडियो कॉल जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं. WhatsApp की एक खास सुविधा यह है कि अगर आप पहले से किसी वॉयस या वीडियो कॉल पर हैं और उसी दौरान दूसरी कॉल आती है, तो आप उसे मैनेज कर सकते हैं. यह फीचर कॉल वेटिंग की तरह काम करता है और यूजर को यह तय करने की सुविधा देता है कि नई कॉल उठानी है या मौजूदा कॉल जारी रखनी है.
SurveyWhatsApp के अनुसार, जब नई कॉल आती है तो यूजर को नोटिफिकेशन मिलता है. इससे वह तय कर सकता है कि कॉल रिसीव करनी है या अस्वीकार करनी है. कंपनी का कहना है कि इससे मौजूदा कॉल अपने आप बंद नहीं होती, फैसला पूरी तरह यूजर के हाथ में होता है.
अगर WhatsApp पर कोई आपको कॉल करे तो क्या करें?
अगर आप WhatsApp पर वॉयस कॉल पर हैं और उसी समय कोई दूसरी WhatsApp कॉल आती है, तो आपके पास दो विकल्प होते हैं.
पहला विकल्प है Answer call. इस स्थिति में आप मौजूदा कॉल को समाप्त करके नई आने वाली कॉल को रिसीव कर सकते हैं.
दूसरा विकल्प है Decline. इसमें आप आने वाली कॉल को रिजेक्ट कर सकते हैं और वर्तमान कॉल को जारी रख सकते हैं.
WhatsApp अपने आप कॉल स्विच नहीं करता. यह पूरी तरह यूजर पर निर्भर करता है कि वह कौन सा विकल्प चुनता है.
अगर किसी दूसरे ऐप से कॉल आए तो क्या करें?
एक और स्थिति तब होती है जब आप WhatsApp पर वॉयस या वीडियो कॉल पर हों और उसी दौरान किसी दूसरे ऐप से कॉल आ जाए. ऐसी स्थिति में भी आपके पास दो विकल्प होते हैं.
Answer call पर टैप करके आप वर्तमान कॉल को समाप्त कर सकते हैं और नई कॉल को रिसीव कर सकते हैं.
Decline का विकल्प चुनकर आप आने वाली कॉल को अस्वीकार कर सकते हैं और WhatsApp कॉल जारी रख सकते हैं.
जरूरी बातें जो जानना जरूरी है
WhatsApp के FAQ पेज के अनुसार कुछ अहम बातों का ध्यान रखना चाहिए.
आपका मोबाइल ऑपरेटर WhatsApp के अलावा किसी अन्य ऐप से की गई कॉल पर शुल्क ले सकता है.
अगर आप रोमिंग पर हैं और आपका डेटा लिमिट खत्म हो चुका है, तो WhatsApp पर वॉयस या वीडियो कॉल करने पर अतिरिक्त शुल्क लग सकता है.
अगर आप नहीं चाहते कि कोई खास व्यक्ति आपको कॉल करे, तो आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं. इसके अलावा अनजान नंबरों से आने वाली कॉल को म्यूट करने का भी विकल्प उपलब्ध है.
अनजान कॉलर को म्यूट कैसे करें?
फिलहाल, जिस किसी के पास आपका मोबाइल नंबर है, वह आपको WhatsApp पर कॉल कर सकता है, भले ही आपने उसे कभी संपर्क में न रखा हो या सेव न किया हो. WhatsApp आपको अनजान कॉलर की कॉल को म्यूट करने की सुविधा देता है. इसके लिए आपको प्राइवेसी सेटिंग में बदलाव करना होगा.
- WhatsApp खोलें.
- Settings पर टैप करें और फिर Privacy में जाएं.
- इसके बाद Call पर टैप करें.
- Mute unknown callers को ऑन या ऑफ करें.
ध्यान देने वाली बात यह है कि म्यूट किए गए अनजान कॉलर की कॉल आपको Calls टैब और नोटिफिकेशन में दिखाई देगी, लेकिन आपका फोन बजेगा नहीं.
यह भी पढ़ें: 8वें वेतन आयोग को लेकर चल रहा WhatsApp पर बड़ा स्कैम, एक गलती से मिनटों में खाली हो जाएगा अकाउंट, सरकार का अलर्ट
Sudhanshu Shubham
सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile