फ्लाइट बुक करने, होटल्स की तलाश और बेहतर ट्रैवल अनुभव के लिए 3 नए Google Search फीचर्स

फ्लाइट बुक करने, होटल्स की तलाश और बेहतर ट्रैवल अनुभव के लिए 3 नए Google Search फीचर्स
HIGHLIGHTS

गूगल यात्रा से संबंधित नए फीचर्स लेकर आया है

यात्रा की सभी जरूरतों के लिए आप गूगल सर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं

इसमें गूगल फ्लाइट्स का प्राइस गांरटी प्रोग्राम शामिल है

Google ने कई सारे नए सर्च फीचर्स की घोषणा की है जिनका लक्ष्य अपने यूजर्स की यात्रा को बेहतर बनाना है। इसमें बेस्ट होटल्स और फ्लाइट डील्स पाने के साथ-साथ ट्रिप पर की जाने वाली चीजों को खोजने के लिए नए टूल्स शामिल हैं। 

इसे भी देखें: सैमसंग इंडिया पर नजर आया Galaxy A24 का सपोर्ट पेज, जल्द लॉन्च हो सकता है इन स्पेक्स के साथ

1. गूगल सर्च से फ़्लाइट बुक करने पर कीमत की गारंटी

Google

सबसे पहले बता दें कि यह वर्तमान में केवल US में उपलब्ध है। इसलिए आपको एक US बिलिंग एड्रेस की आवश्यकता होगी और साथ ही यह डील US एयरपोर्ट से बुक की गई फ्लाइट्स पर लागू होती है। लेकिन, जब यह अन्य बाज़ारों जैसे भारत में अपना रास्ता बना लेगा तो इन चीजों की उम्मीद की जा सकती है: 

जब आप गूगल फ्लाइट्स पर फ्लाइट्स ब्राउज़ करेंगे, तो कुछ फ्लाइट एंट्रीज़ के साथ आपको डॉलर साइन के साथ एक शील्ड आइकन नजर आएगा। अगर इन फ्लाइट्स की कीमत कम हो जाती है तो गूगल आपको पैसे वापस कर देता है। जितनी जल्दी आप इनमें से किसी भी फ्लाइट को बुक कर लेते हैं, वेब जायंट हर दिन रवाना होने तक उस फ्लाइट की कीमत को ट्रैक करता है, और अगर इस समय में कीमत कम हो जाती है तो यह आपको बाकी पैसे वापस कर देगा। 

इसे भी देखें: 200MP धांसू कैमरा के साथ जल्द आएगी Realme 11 Pro सीरीज, लीक हुई बड़ी जानकारी

2. होटल्स को स्वाइप करना 

फ्लाइट बुक करना टूर प्लान का सिर्फ एक हिस्सा है। आगे आपको होटल्स बुक करने होते हैं और इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए गूगल ने स्टोरीज़ जैसे इंटरफेस में बदलाव किया है जो आज कल ज़्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स के लिए जाना-माना यूआई है। 

आसान स्वाइप्स और टैप्स के जरिए आप होटल्स ब्राउज़ कर सकते हैं, उनके बारे में विस्तार से पढ़ सकते हैं या समरी ले सकते हैं, और जो होटल आपको पसंद हो उसे सेव कर सकते हैं।

3. टूर गाइड बुक करना

google

इसे भी देखें: iPhone 11 पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, 14 हजार से भी कम में मिल जाएगा फोन

जब आप एक आकर्षण की जगह तलाश करते हैं या अपनी ट्रिप की डेस्टिनेशन के बारे में सर्च करते हैं तो गूगल सर्च अपने प्लांस और प्राइसिंग के साथ लोकल गाइड्स भी उपलब्ध कराता है। 

गूगल के ये सभी नए फीचर्स बेहतर योजना बनाने और सुविधापूर्ण ट्रिप अनुभव पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। 

Faiza Parveen

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉन्टेन्ट राइटर हैं। वह 22 मई, 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक स्तर की पढ़ाई कर रही हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और मोबाइल ऐप शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo