अगर आपका बजट 15000 रुपये के अंदर है तो आपके पास बहुत से ऑप्शन हैं लेकिन सबसे दमदार ऑप्शन्स को अगर देखा जाए तो यह काम ही होंगे। इसके बाद भी हमने आपके लिए इस प्राइस रेंज में 3 दमदार फोन्स को खोज निकाला है। ये फोन्स आपको बाजार में Vivo, Realme और Samsung की ओर से मिलने वाले हैं। इन फोन्स के नाम Vivo T5e, Realme C100x और Samsung Galaxy F70e 5G हैं। तीनों की कीमत लगभग एक जैसी ही है, तीनों ही फोन्स एंड्रॉयड 16 पर चलते हैं और इसके अलावा तीनों में ही आपको अलग अलग स्पेक्स और फीचर ऑफर किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कैमरा, बैटरी और अन्य के आधार पर ये तीनों ही फोन्स एक दूसरे को कैसे टक्कर देते हैं। यहाँ तीनों की तुलना को देखा जा सकता है।
Vivo T5e के प्राइस को देखा जाए तो यह फोन 4GB+64GB मॉडल में 13,999 रुपये में मिलता है, दूसरी ओर अगर Realme C100x को देखा जाए तो इसी मॉडल में यह फोन 14,999 रुपये के प्राइस में आता है। इसके साथ साथ अगर Samsung Galaxy F70e 5G को देखा जाए तो यह फोन 4GB+128GB मॉडल में 13,999 रुपये रुपये के प्राइस में आता है। इसी फोन का 6GB+128GB मॉडल 14,999 रुपये की कीमत में मिलता है।
Vivo T5e के कैमरा को देखा जाए तो इस फोन में आपको एक 8MP का रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन के फ्रन्ट पर एक 5MP सेल्फ़ी कैमरा भी है। Realme C100x में 50MP का AI कैमरा मिल जाता है। इसके फ्रन्ट पर आपको एक 5MP का सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। Front पर 5MP का Camera है। Samsung Galaxy F70e 5G को देखा जाए तो इसमें एक 50MP मेन कैमरा मिल जाता है, इसके साथ फोन में एक 2MP का डेप्थ सेन्सर भी है। इस फोन में कंपनी की ओर से एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी मिलता है।
शुरुआत यहाँ भी Vivo T5e से करते हैं तो इस फोन में एक 5500mAh की बैटरी आपको नजर आती है, जो इसमें 15W Fast Charging Support से लैस है। Samsung Galaxy F70e 5G में 6000mAh की बैटरी मिलती है, जो 25W की फास्ट चार्जिंग क्षमता से लैस है। यहाँ बैटरी के मामले में Realme C100x बाजी मार लेता है, इस फोन में एक 8000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W चार्जिंग क्षमता से लैस है।
Vivo T5e में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, यह डिस्प्ले 90Hz Refresh Rate के साथ आती है। अगर Realme C100x को देखा जाए तो इस फोन में कंपनी 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले देती है, जो 120Hz Refresh Rate, 240Hz Touch Sampling Rate और 900 Nits की HBM ब्राइटनेस से लैस है। सैमसंग फोन को देखा जाए तो इसमें 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले मौजूद है, जो 120Hz Refresh Rate और 800 Nits तक की पीक ब्राइटनेस से लैस है।
Vivo T5e में Unisoc T7225 Octa-Core प्रोसेसर पर चलता है। Realme C100x में उससे थोड़ा बेहतर Unisoc T7250 प्रोसेसर मिल जाता है। हालांकि, दूसरी ओर Samsung Galaxy F70e 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है, जो एक दमदार और मॉडर्न प्रोसेसर है।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite vs OnePlus N6 vs Moto G37 Power: बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना