Vivo T5 Lite launch date display and some key specs released
वो दिन गए जब 5,000mAh कि बैटरी को स्टैण्डर्ड माना जाता था। अब एंड्राइड स्मार्टफोन ब्रांड्स अपनी बैटरी क्षमता धीरे धीरे बढ़ा रही हैं। अब 6,000mAh और 7,000mAh की बैटरी वाले फ़ोन बहुत ही मिड-रेंज, अफोर्डेबल और सामान्य माने जाते हैं। जब से स्मार्टफोन्स की कीमत मेमोरी क्रंच की वजह से बढ़ना शुरू हो गयी है, ग्राहक तब से 5G कनेक्टिविटी और लॉन्ग-लास्टिंग बैटरी के साथ बजट स्मार्टफोन खरीदना शुरू कर चुके हैं।
यहां हमने वीवो के कुछ ऐसे 5G स्मार्टफोन्स लिस्ट किये हैं जो इंडिया में 25000 से भी कम कीमत में मिलते हैं और बेहतरीन बैटरी लाइफ, कलर ऑप्शंस अपने स्पेसिफिकेशन्स के साथ ऑफर करते हैं।
Vivo T4 5G आपके लिए एक बहुत ही शानदार और किफायती ऑप्शन हो सकता है। अगर आपको 25000 से काम दाम में एक अच्छी डिस्प्ले,कैमरा, और लम्बी बैटरी लाइफ वाला एक अच्छा फ़ोन चाहिए तो Vivo T4 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें आपको 6.77 इंच के डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। परफॉर्मेंस की अगर बात करें तो इसमें Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें आपको 50MP के रियर कैमरे के साथ 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा और 7,300mAh की बड़ी बैटरी के साथ 128GB की स्टोरेज भी मिलेगी।
Vivo T5 Lite आपके लिए एक दूसरा बहुत की किफायती ऑप्शन है अगर आप लम्बी बैटरी लाइफ चाहते हैं इस फ़ोन में आपको 6,500mAh कि बैटरी मिलेगी जो 44W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बात करें डिस्प्ले कि तो इसमें आपको 6.74 इंच की डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी। ये फ़ोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर चलता है और 6GB RAM and 256GB की स्टोरेज ऑफर करता है। इस स्मार्टफोन कि सबसे ख़ास बात है इसके AI फ़ीचरस जो AI क्रिएशन AI कैप्शन और AI ट्रांसक्रिप्शन को सपोर्ट करता है।
Vivo T4R आपके लिए दूसरे सामान्य विकल्प हो सकता है जिसमें आपको किफायती दाम में सारे ज़रूरी फीचर्स मिल जाएंगे। डिस्प्ले और बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.77 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा और 5,700mAh कि बैटरी मिलेगी। इस स्मार्टफोन में आपको ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाईमेंसिटी 7400 चिपसेट प्रोसेसर देखने को मिलेगा। कैमरे की बात की जाए तो इसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सेल का है और फ्रंट कैमरा 2 -मेगापिक्सेल का।
अच्छे बैटरी बैकअप वाला Vivo T5x आपके लिए एक दूसरा किफायती ऑप्शन हो सकता है। डिस्प्ले और बैटरी की बात की जाए तो इसमें आपको 6.76 इंच की डिस्प्ले और 7,200mAh की बैटरी मिलेगी। इसका प्रोसेसर बाकी स्मार्टफोन्स से अलग हैं। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फ़ोन भी बाकी स्मार्टफोन्स की तरह मीडियाटेक डाईमेंसिटी 7400 चिपसेट प्रोसेसर पर काम करता है। कैमरे की बात की जाए तो इसका रियर कैमरा 50-मेगापिक्सेल का है और फ्रंट कैमरा 32-मेगापिक्सेल का। वहीं आपको इसमें 6GB रैम + 128GB और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज भी मिलती है।
Vivo Y300 भी एक किफ़ायती विकल्प है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह Snapdragon 4 जनरेशन 2 चिपसेट से लैस है। डिस्प्ले की अगर बात की जाए तो इसमें 6.67 एमोलेड पंच-होल डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। रैम की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 8GB और 128GB के दो वैरिएंट्स हैं। बात की जाए इस फ़ोन के फीचर्स की तो इसमें 2x पोर्ट्रेट मोड, AI सुपरमून और औरा लाइट जैसे अन्य फीचर्स दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 32MP का कैमरा है और बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकेह कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5x Fusion Red vs Realme 16T: डिज़ाइन, कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना