अमेरिका की वियरेबल डिवाइस निर्माता मिसफिट ने अपना नया बैंड मिसफिट शाइन 2 लॉन्च किया है. यह नया बैंड मिसफिट शाइन का अपडेटेड वर्जन है. इसकी कीमत 100 डॉलर यानी कि Rs. 6,512 है.
यह नया बैंड अपने पुराने वर्जन के मुकाबले में थोड़ा बड़ा लेकिन थोड़ा पतला है. इसकी बॉडी को एलुमिनियम से बनाया गया है और इसका डायमेंशन 8mmx 3.3mm है.
अगर इसके फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 12LED लाइट्स दी गई है. इसमें एक वाइब्रेशन मोटर भी दी गई है. इसमें अच्छे टच रिस्पांस के लिए कैपसिटीव सेंसर भी मौजूद है.
मिसफिट वियरेबल अब भारत में भी उपलब्ध
इसमें 3-एक्सिस एक्सलेरोमीटर और 3- एक्सिस मैग्नेटोमीटर भी दिया गया है, जो की रोटेशनल मूवमेंट्स को ट्रैक करता है. इसके साथ ही इसमें एक ट्रैकर भी मौजूद है जो आपको तब अलर्ट करता है जब आप काफी देर से बैठे हों.
इसमें एक कॉइन सेल बैटरी भी दी गई है और कंपनी का दावा है कि यह 4 से 6 माह तक काम करती है. इसमें ब्लूटूथ 4.1 भी दिया गया है और यह बैंड वाटर रेसिस्टेंट है.