Motorola की सबसे बेहतरीन और सबसे नई स्मार्टफोन सीरीज Edge 70 Pro का सबसे नया और सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है Motorola Edge 70 Pro+ इस स्मार्टफोन में बेहतरीन बैटरी, दमदार चिपसेट और बढ़िया कैमरा कम दाम पर देखने को मिलता है. यह स्मार्टफोन Nothing Phone 4a Pro को टक्कर देता है और इसके स्पेक्स भी काफी बेहतरीन हैं. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स मिड रेंज स्मार्टफोन्स में आते हैं और अगर आप इनमें फर्क जानना चाहते हैं तो यहां है इन दोनों के स्पेक्स, डिज़ाइन और दाम की तुलना.
देखने में ये दोनों स्मार्टफोन्स डिज़ाइन में लगभग एक जैसे लगते हैं लेकिन इन दोनों के ही डिज़ाइन में काफी अंतर हैं. जहां Motorola Edge 70 Pro+ एक क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले के साथ एक शानदार साटन लुक लेकर आता है, वहीं Nothing Phone 4a Pro एक मेटल लुक के साथ आता है और इसका सबसे हटकर फिचर है इसके पीछे लगी ग्लाइफ मैट्रिक्स.
Motorola Edge 70 Pro + एक 6.8 इंच के 1.5K क्वाड क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है और 5200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दिखाने की क्षमता रखता है.
एक फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 6.83 इंच की स्क्रीन के साथ आने वाले Nothing Phone 4a Pro के डिस्प्ले में 144Hz के रिफ्रेश रेट मिलता है.
ये दोनों ही स्मार्टफोन्स चिपसेट में काफी अलग हैं. जहां Motorola Edge 70 Pro+ MediaTek के Dimensity 8500 Extreme चिपसेट और 12GB LPDDR5X RAM और 256GB की स्टोरेज के साथ आता है, वहीं Nothing Phone 4a Pro में Qualcomm का Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट 8GB या 12GB की LPDDR5X RAM और 256GB की स्टोरेज के साथ देखने को मिलता है. ये दोनों ही स्मार्टफोन्स काफी अच्छी परफॉर्मेंस देने में माहिर हैं.
Motorola Edge 70 Pro+ और Nothing Phone 4a Pro दोनों ही स्मार्टफोन्स कैमरा पर काफी ज्यादा फोकस करते हैं. इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में एक दमदार पेरिस्कोप ज़ूम लेंस देखने को मिलता है.
Motorola Edge 70 Pro+ में एक ट्रिप्ल रियर कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP के प्राइमरी कैमरा, 50MP के अलट्रा वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप ज़ूम लेंस देखने को मिलता है जो 3.5x तक का ऑप्टिकल ज़ूम और 50x तक के हाइब्रिड ज़ूम को सपोर्ट करता है और इस फोन में 50MP का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा भी आता है.
Nothing Phone 4a Pro में लगा 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS का उपयोग कर सकता है और इसके साथ ही इसमें एक 50MP का पेरिस्कोप ज़ूम लेंस देखने को मिलता है जो 3.5x तक का ऑप्टिकल ज़ूम और 100x तक के हाइब्रिड ज़ूम को सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन में 50MP का एक सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलता है.
Motorola Edge 70 Pro+ में अपनी 6,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W तक की वार्यड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है और इसमें 15W तक की वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा मिलती है. इस स्मार्टफोन में रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
Nothing Phone 4a Pro में 5,400mAh की बैटरी 50W की वार्यड चार्जिंग के साथ मिलती है इसमें कोई वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन नहीं मिलता है तो अगर आप आसानी से चार्जिंग करना चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Pro+ आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है.
Motorola के Motorola Edge 70 Pro+ के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 47,999 रुपये है और इस स्मार्टफोन में इसके अलावा कोई वेरिएंट नहीं मिलता है.
Nothing Phone 4a Pro के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आने वाले वेरिएंट का दाम 49,999 रुपये है और वहीं इसके 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का दाम भारत में 52,999 रुपये है. इस स्मार्टफोन के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत भारत में 55,999 रुपये है.
यह भी पढ़ें: Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: डिज़ाइन, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
By: Ananya Sharma (Intern)