आज कल के समय में लगभग हर घर में एक अच्छा और शानदार स्मार्ट TV तो होता ही है, अगर आप भी अपने घर के लिए एक बढ़िया स्मार्ट TV खरीदने की सोच रहे हैं जो अच्छे स्पेक्स के साथ आता हो तो उसे अभी खरीदने से बेहतर कोई समय नहीं होगा. ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न पर VW के एक दमदार स्मार्ट TV पर भारी छूट चल रही है. इसके चलते आपको यह दमदार 40 इंच का स्मार्ट TV लगभग 11,000 रुपये की कीमत में मिल सकता है. यहां हैं इस स्मार्ट TV की लाजवाब डील से जुड़े बैंक ऑफर्स से लेकर एक्सचेंज ऑफर्स तक की सारी डिटेल्स.
VW के जिस स्मार्ट TV पर यह भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है वह स्मार्ट TV वैसे तो लगभग 20,000 रुपये की कीमत पर आता है लेकिन अभी इस पर मिल रहे 45 प्रतिशत डिस्काउंट के चलते ग्राहकों को यह स्मार्ट TV 10,999 रुपये तक के प्राइस में मिल सकता है.
इस डिस्काउंट के अलावा इस स्मार्ट TV पर SBI क्रेडिट कार्ड पर का इस्तेमाल करने से 549 रुपये तक के बैंक ऑफर्स मिलते हैं और इसके साथ ही इसमें 3 महीने तक की EMI का ऑप्शन भी मिलता है. बाकी डील्स की तरह इस स्मार्ट TV पर कोई एक्सचेंज ऑफर नहीं मिलता है. अगर आप इन सारे डिस्काउंट्स का लाभ उठाने में सफल होते हैं तो आप इस स्मार्ट TV को 10,450 रुपये तक के दाम में खरीद पाएंगे.
यह स्मार्ट TV 40 इंच के QLED FHD डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को 300 निट्स तक की दमदार पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है. इसके साथ ही दमदार साउंड के लिए इसमें 24W के सराउंड साउंड स्पीकर मिलते हैं. इस स्मार्ट TV के साथ ग्राहकों को एकदम सिनेमा जैसे अनुभव होता है और इसमें एक वाइड व्यइंग एंगल भी मिलता है.
यह भी पढ़ें: 20 हज़ार वाला QLED स्मार्ट टीवी 9 हज़ार में खरीदने का सुनहरा मौका! 3 पॉइंट्स में समझें पूरी डील