अगर आप अपने घर के लिए एक कॉम्पैक्ट और हाई-क्वालिटी Smart TV खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह डील आपके काम आ सकती है। यहां बात हो रही है Visio World VW 60 cm (24 inch) HD Ready QLED TV VW24S2 की, जो छोटे लिविंग रूम, बेडरूम आदि के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस टीवी पर मिलने वाले डिस्काउंट और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
Visio World का यह 24 इंच Smart TV फिलहाल Amazon India पर 56 प्रतिशत की छूट के साथ 5,699 रुपये में मिल रहा है। इसकी MRP 12,999 रुपये है। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 500 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे टीवी की कीमत घटकर सिर्फ 5,199 रुपये रह जाएगी।
इस टीवी पर कोई एक्सचेंज ऑफर तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन ग्राहक इसे नो-कॉस्ट EMI के जरिए खरीद सकते हैं। वहीं, सामान्य EMI का विकल्प 200 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। इस तरह कम बजट में छोटा Smart TV लेने वालों के लिए यह डील आकर्षक हो सकती है।
Visio World के इस QLED Smart TV में 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 1 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट मिलते हैं। USB पोर्ट की मदद से Blu-ray प्लेयर, गेमिंग कंसोल और हार्ड ड्राइव जैसे डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं।
ऑडियो के लिए टीवी में 24 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। इसमें बॉक्स स्पीकर के साथ स्टीरियो सराउंड साउंड दिया गया है और यूजर्स को 5 अलग-अलग साउंड मोड्स भी मिलते हैं। इसके अलावा, टीवी में IPE तकनीक, Cinema Mode, Cinema Zoom समेत कई अन्य फीचर्स मौजूद हैं।
यह भी पढ़ें: Poco M8x vs Vivo T5 Lite vs Realme P4R: डिज़ाइन, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना