वोडाफोन ने लॉन्च किया सुपरवीक प्लान, 69 रुपये में मिल रहा है 7 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉल और 500 MB डाटा

HIGHLIGHTS

69 रुपये में एक हफ्ते के लिए मिलेगी किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 500 MB डाटा की सुविधा

वोडाफोन इंडिया ने आज सुपर वीक प्लान की घोषणा की. इस प्लान के तहत यूजर्स को 69 रुपये में एक हफ्ते के लिए किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 500 MB डाटा मिलेगा. 

इस कीमत में ऐसा प्लान इससे पहले कभी ऑफर नहीं किया गया था. साथ ही यूजर्स ‘अनलिमिटेड रिपीट पर्चेस ऑफ द पैक’ ऑप्शन के तहत हर हफ्ते(वीक) को सुपरवीक बना सकते हैं.

वोडाफोन सुपरनेट TM  के अनुभव का आनंद लेने के लिए ग्राहकों को आमंत्रित करते हुए, वोडाफोन इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर- अवनीश खोसला ने कहा, "हम, कस्टमर्स बेस्ट नेटवर्क, बढ़िया सर्विस देने में विश्वास रखते हैं. सुपरवीक का मुख्य उद्देश्य कस्टमर्स को एक ऐसा अनलिमिटेड और सस्ता प्लान देने का है, जिसे वो आसानी से अफोर्ड कर सकें और जो सभी प्रीपेड उपभोक्ताओं को आकर्षित करे."

Connect On :