Reliance Jio VS Vodafone Idea (Vi): दोनों के पास है ये धमाका प्लान, देखें कौन सा ज्यादा बेहतर
Vodafone Idea और Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से हैं।
दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर 399 रुपये का धमाकेदार पोस्टपेड प्लान अपने यूजर्स को ऑफर करते हैं।
रिलायंस जियो का 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान एक धमाकेदार प्लान है, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, प्राइम वीडियो जैसे सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला सबसे सस्ता प्लान है।
Vodafone Idea और Reliance Jio देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से हैं। दोनों टेलीकॉम ऑपरेटर 399 रुपये का धमाकेदार पोस्टपेड प्लान अपने यूजर्स को ऑफर करते हैं। हालांकि दोनों ही कंपनियों के पास यह प्लान मौजूद है लेकिन वीआई के पोस्टपेड प्लान में 50GB एक्स्ट्रा डेटा आपको ऑफर किया जाता है। वहीं रिलायंस जियो का 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान एक धमाकेदार प्लान है, आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, प्राइम वीडियो जैसे सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला सबसे सस्ता प्लान है। आइए जानते हैं Jio और Vi के 399 रुपये वाले पोस्टपेड प्लान के बारे में सबकुछ...!
रिलायंस जियो का 399 पोस्टपेड प्लान क्या ऑफर करता है!
रिलायंस जियो का 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान आपको काफी कुछ ऑफर करता है, हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है। इस पोस्टपेड प्लान में ग्राहकों को 75GB डेटा दिया जाता है। अब अगर आप इस डेटा को पूरी तरह से इस्तेमाल कर लेते हैं तो आपको बता देते है कि ग्राहकों को इसके बाद 1जीबी डेटा के लिए 10 रुपये देने होंगे। इस प्लान में 200GB डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है।
इसके अलावा इस प्लान में 100 एसएमएस फ्री में मिलते हैं। खास बात यह है कि Jio के इस प्लान में Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में जियो ऐप्स का एक्सेस भी फ्री में मिलता है। आइए अब जानते है कि आखिर Vi का यह सस्ता Postpaid Plan आखिर क्या क्या बेनेफिट ऑफर करता है।
वोडाफोन आइडिया (Vi) का 399 रुपये का पोस्टपेड प्लान और इसके बेनेफिट
Vodafone Idea (Vi) का 399 रुपये वाला प्लान आपको काफी कुछ ऑफर करता है। इस प्लान में ग्राहकों को 40GB हाई-स्पीड 4G डेटा मिलता है। इसके अलावा 50GB अतिरिक्त डेटा भी इस प्लान साथ ऑफर किया जा रहा है। इसका मतलब है कि आप सिर्फ 399 रुपये में 90GB हाई-स्पीड डेटा का लाभ उठा सकते हैं। ध्यान दें कि अतिरिक्त 50 जीबी इंटरनेट डेटा केवल ऑनलाइन रिचार्ज पर ही आपको मिलेगा।
Vodafone के इस प्लान में डेटा रोलओवर की सुविधा भी मिलती है। प्लान में ग्राहकों को 200GB तक डेटा रोलओवर मिलता है। इसके अलावा Vodafone Idea के इस प्लान में 100 SMS भी दिए जाते हैं। इस प्लान में Vodafone यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा दी जाती है। यानी पूरे देश में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग की सुविधा फ्री है।
साथ ही वीआई के इस प्लान में वीआई मूवीज और टीवी एप का वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा, वी मूवीज और टीवी ऐप के जरिए ZEE5 पर प्रीमियम मूवी और शो का भी आनंद लिया जा सकता है।