Vodafone Idea फिर से ले आया अपना धाकड़ रिचार्ज प्लान, इसके लाभ Jio-Airtel पर भारी
Vodafone Idea अपने Disney+ Hotstar Subscription के साथ आने वाले प्लान्स (Plans) के साथ कभी आगे और कभी पीछे होता नजर आ रहा है
टेल्को ने 601 रुपये और 701 रुपये के प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) बंद कर दिए थे
601 रुपये का प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) 56 दिनों के लिए 75GB डेटा (Data) के साथ-साथ एक साल के लिए Disney+ Hotstar एक्सेस देता था
Vodafone Idea अपने Disney+ Hotstar Subscription के साथ आने वाले प्लान्स (Plans) के साथ कभी आगे और कभी पीछे होता नजर आ रहा है। असल में आपको जानकारी के लिए बता देते है कि पिछले हफ्ते, टेल्को ने 601 रुपये और 701 रुपये के प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) बंद कर दिए थे। 601 रुपये का प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) 56 दिनों के लिए 75GB डेटा (Data) के साथ-साथ एक साल के लिए Disney+ Hotstar एक्सेस देता था, जबकि 701 रुपये के प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) में 56 दिनों की वैलिडिटी (Validity) के साथ रोजाना 3GB डेटा (Data) ऑफर (Offer) किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: 2022 में आ सकता है इन टॉप 5 वेब सीरीज़ का अगला पार्ट, पाताल लोक से पंचायत और ये नाम हैं शामिल
यह दोनों ही प्लांस (Plans) अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) और डेली (Daily) 100 SMS भी ऑफर (Offer) कर रहे थे। हालांकि एक नया निर्णय लेते हुए कंपनी ने अपने यूजर्स को फिर से एक बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट से 501 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान (Plan) को हटा दिया है। वोडाफोन (Vodafone) आइडिया (Idea) के 501 रुपये के प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) में रोजाना 3GB डेटा (Data), 100 SMS प्रति दिन, अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) और 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity) मिलती थी।
यह भी पढ़ें: Jio ने Airtel को फिर दी पटखनी, इस मामले में आया टॉप पर, देखें Vodafone idea की क्या है पोजीशन
एक बार बंद किया और से शुरू हुआ Vodafone Idea का ये रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan)
हालांकि अब इस निर्णय को भी कंपनी ने बदल दिया है, इसी कारण हमने आपसे शुरुआत में ही कहा था कि अपने कुछ प्लांस (Plans) को लेकर कंपनी कभी कुछ और कर रही है और इसके बाद कभी कुछ और ही नजर आ रहा है। अब सामने आ रहा है कि जिस 501 रुपये की कीमत वाले प्लान (Plan) को कंपनी ने बंद कर दिया था, उसे एक बार फिर से उन्हीं बेनेफिट्स के साथ एक बार फिर से वेबसाईट पर लिस्ट कर दिया है, लेकिन यहाँ आप 100 रुपये की बढ़ोत्तरी भी इस प्लान (Plan) में देख सकते हैं, यानि आपको जो प्लान (Plan) अभी तक 501 रुपये की कीमत में मिल रहा था, वह वेबसाईट के माध्यम से आपको अब 601 रुपये की कीमत में मिलने वाला है।
इस प्लान (Plan) में मिलने वाले बेनेफिट आदि देखें तो आपको बता देते है कि इस प्लान (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग और एक साल के लिए डिज्नी+ हॉटस्टार का एक्सेस दिया जा रहा है, इतना ही नहीं इस प्लान (Plan) में आपको डेली (Daily) 3GB डेटा (Data) भी ऑफर (Offer) किया जा रहा है, हालांकि प्लान (Plan) के बेनेफिट यहीं पर ही खत्म नहीं होते हैं। इस प्लान (Plan) में आपको डेली (Daily) 100 SMS भी ऑफर (Offer) किए जा रहे हैं, इसके अलावा प्लान (Plan) आपको 28 दिनों की वैलिडिटी (Validity) भी ऑफर (Offer) कर रहा है।
Vodafone idea (Vi) ऐप से रिचार्ज (Recharge) करने पर होगा फायदा
हालांकि अगर आप इस रिचार्ज (Recharge) प्लान (Plan) को वोडाफोन (Vodafone) ऐप के माध्यम से लेते हैं तो आपको जानकारी के लिए बता देते है कि यह आपको मात्र 501 रुपये की कीमत में ही मिलने वाला है। यानि जिस कीमत में आपको यह मिल रहा था, उस कीमत में ही आप इसे ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको ऐप का ही इस्तेमाल करना होगा। अब यूजर्स को ऐसा लग सकता है कि इस प्लान (Plan) में आपको 100 रुपये की छूट मिल रही है लेकिन यह प्लान (Plan) तो पहले से ही 501 रुपये में आपको मिल रहा था। इस लेख को लिखते समय यह प्लान (Plan) वोडाफोन (Vodafone) ऐप पर मात्र 501 रुपये की कीमत में ही लिया जा सकता था। हालांकि आपको यह भी बता देते है कि जैसे बेनेफिट आपको इस प्लान (Plan) में मिल रहे थे वैसे ही मिल रहे हैं लेकिन ऐप पर आप देख सकते है कि प्लान (Plan) के साथ आपको 16GB एक्स्ट्रा दिया जा रहा है।
वोडाफोन (Vodafone) आइडिया (Idea) के किन प्लांस (Plans) पर मिल रहा है Disney+ Hotstar का Subscription
वीआई (Vi) 901 रुपये और 3099 रुपये की कीमत वाले डिज्नी + हॉटस्टार प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) भी दे रहा है। वीआई (Vi) के 901 रुपये की कीमत में आने वाले प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) में यूजर्स को 70 दिनों की वैलिडिटी (Validity) मिल रही है और डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल तक पहुंच भी आपको दी जा रही है। वीआई (Vi) का 3055 रुपये का वार्षिक प्रीपेड (Prepaid) प्लान (Plan) भी ऐसे ही लाभ के साथ आता है। आपको जानकारी के लिए बता देते है कि इस प्लान (Plan) में आपको 1.5GB डेली (Daily) डेटा (Data), अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल्स और 100 SMS डेली (Daily) का लाभ भी मिलता है।