Vodafone Idea Vi 299 Recharge Plan offer unlimited calls high speed data for 28 days
वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL), जो भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, अब चुनिंदा सर्किल्स में अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड डेटा प्लान्स पेश कर रही है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये ऑफर सिर्फ पोस्टपेड प्लान्स पर लागू होगा, प्रीपेड पर नहीं.
हालांकि प्रीपेड प्लान्स में भी अनलिमिटेड डेटा की सुविधा दी जाती है, लेकिन उनमें 300GB तक की खपत की सीमा होती है. इसकी तुलना में पोस्टपेड के अनलिमिटेड डेटा प्लान्स में किसी भी तरह का डेटा कैप नहीं होगा. Vi के आधिकारिक FAQ (फ्रीक्वेंटली आस्क्ड क्वेश्चन) सेक्शन में कहा गया है, “पोस्टपेड अनलिमिटेड प्लान्स सच में बिना किसी कैपिंग के अनलिमिटेड डेटा ऑफर करते हैं.”
यह ऑफर केवल चुनिंदा सर्किल्स में उपलब्ध है. ग्राहक Vi कस्टमर केयर से संपर्क करके अपने सर्किल में डेटा कैप की जानकारी ले सकते हैं. हाल ही में Vi ने 1601 रुपए का नया REDX प्लान लॉन्च किया है, जिसमें अनलिमिटेड 4G और अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है.
यह भी पढ़ें: फिर आ रही Flipkart की इंडिपेंडेंस डे सेल; फोन, स्मार्टवॉच और बहुत कुछ मिलेगा सस्ता, देखें किस दिन से शुरू
यह प्लान 4G और 5G दोनों यूज़र्स के लिए फायदेमंद है और इसमें कई अन्य लाभ भी मिलते हैं. Vi के REDX प्लान्स में इंटरनेशनल ट्रैवल बेनिफिट्स भी शामिल हैं, जो इसे देश के सबसे अनोखे ऑफर्स में से एक बनाते हैं. लिमिटलेस डेटा का यह लाभ सिर्फ REDX प्लान्स तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 451 रुपए, 551 रुपए और 751 रुपए वाले पोस्टपेड प्लान्स में भी उपलब्ध है.
पहले भी Vi पोस्टपेड ग्राहकों को बिना डेटा कैप के अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता था, और अब यह सुविधा एक बार फिर वापस आ गई है. फर्क सिर्फ इतना है कि अब यह 451 रुपए प्रति माह (टैक्स हटाकर) वाले सस्ते पोस्टपेड प्लान्स में भी मिल रही है.
अगर Jio और Airtel जैसी बड़ी कम्पनियों से इसकी तुलना की जाए तो वो दोनों भी अपने ढेरों किफायती प्लान्स में अनलिमिटेड डेटा ऑफर करती हैं. लेकिन, Vi के प्लान्स में कुछ ऐसी खासियतें हैं जो आपको बाकि दोनों में नहीं मिलेंगी, जैसे कि इंटरनेशनल बेनेफिट्स.
ध्यान दें कि Vi की वेबसाइट पर इस बेनिफिट का साफ़ ज़िक्र नहीं किया गया है. इसलिए किसी भी प्लान को लेने से पहले अपने सर्किल के लाभों की पुष्टि नज़दीकी Vi स्टोर से जरूर करें.
यह भी पढ़ें: Saiyaara OTT Release Date: अहान-अनीत की फिल्म इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक, जानिए कहां देख पाएंगे