Vodafone Idea को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह डूबते डूबते फिर से रिकवर कर रही है। असल में, जैसे ही कंपनी ने अपने 5G को लॉन्च किया वैसे ही एक बार फिर से यूजर्स को इसपर भरोसा शुरू हो गया। कंपनी के पास 5G होने के चलते पिछले कुछ समय में इसे बड़े पैमाने पर यूजर्स की हानि हुई थी। असल में, कंपनी ने अपने हजारों यूजर्स को खो दिया था। हालांकि, अब कंपनी फिर से धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है। आपको जानकारी के लिए बता देते हैं कि नई शुरुआत के साथ ही कंपनी ने अपने 369 रुपये के प्लान को पेश कर दिया है, जो लंबे समय की वैलिडीटी के साथ आता है। इस प्लान को कुछ खास यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। आज हम आपको बताने वाले है कि अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल नहीं करने वाले यूजर हैं तो आपके लिए Vi का यह प्लान कैसा होने वाला है। आइए जानते हैं कि Vi के इस प्लान में क्या मिलता है?
Vodafone Idea यानि Vi के 369 रुपये के प्लान में आपो 56 दिनों की वैलिडीटी सबसे पहले मिलती है। इस प्राइस में यह वैलिडीटी दमदार कही जा सकती है। असल में, जब से रिचार्ज प्लान के दाम बढ़े हैं इस प्राइस में इतनी लंबी वैलिडीटी कम ही मिलती है। इस समय Vi आपको यह वैलिडीटी दे रहा है। इस प्लान में, इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का भी प्रावधान है। इसके अलावा इस प्लान में 600 Free SMS का लाभ भी दिया जा रहा है। प्लान में और क्या मिलता है, आइए जानते हैं।
Vi के इस 369 रुपये के प्लान में आपको 4GB डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए बिल्कुल भी नहीं है, जो ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, यह प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट हो सकता है जो अनलिमिटेड कॉलिंग और ढेर सारे SMS का लाभ लेना चाहते हैं।
अगर Vi के इस प्लान को देखा जाए तो खासतौर पर इसके बेनेफिट देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह प्लान उन यूजर्स के लिए तो बिल्कुल भी नहीं है, जो लंबे समय तक डेटा का इस्तेमाल या ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करने वाले हैं। हालांकि, इस प्लान का इस्तेमाल आप अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS आदि के लिए कर सकते हैं। कम खर्च में आपको इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 600 SMS का लाभ भी मिल रहा है। इसके अलावा प्लान उन लोगों के लिए भी बेस्ट है जो लंबे समय के लिए अपनी सिम को कम खर्च में इस्तेमाल करते रहना चाहते हैं। इसे आप ऐसे भी कह सकते हैं कि यह प्लान कम प्राइस में लंबे समय के लिए आपको सिम को एक्टिव रख सकता है।
Vi के इस प्लान को अगर देखा जाए तो यह एक दमदार प्लान है। अगर आप ऊपर बताए गए वाले यूजर हैं तो आप इस प्लान को खरीद सकते हैं। हालांकि, आपको इसे अपनी जरूरत के हिसाब से ही लेना चाहिए। इस प्लान को खरीदने के लिए आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि आपके सर्कल में यह प्लान मिल रहा है या नहीं। इसके लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर रिचार्ज सेक्शन में इसे देख सकते हैं।
आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।
यह भी पढ़ें: क्या बार-बार हैंग हो रहा है फोन, तो ये 5 कारण हो सकते हैं.. तीसरे वाले को न करें इग्नोर