Vi ने Jio-Airtel की टेंशन बढ़ाना किया शुरू, इस शहर में पेश किया 5G Network, पलक झपकते ही डाउनलोड होगी कोई भी मूवी, देखें पूरी डिटेल्स
Vodafone idea की ओर से Mumbai में अपने Vi 5G Network को देना शुरू कर दिया है।
Vi की ओर से ट्रायल के दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा की पेशकश की गई है।
आइए जानते है कि Vi ने यह कारनामा कैसे किया है।
अब लगभग लंबा समय बीत चुका है, जब से देश में Reliance Jio और Airtel की ओर से 5G सेवाओं को ग्राहकों को दिया जा रहा है। इस समय इन दोनों ही नेटवर्क पर देश में लगभग सभी जगह पर यूजर्स 5G सेवा का लाभ ले रहे हैं। हालांकि, हालांकि, BSNL और Vodafone Idea (Vi) ने अभी तक पूरी तरह से इस ओर अपने कदम नहीं बढ़ाएँ हैं, लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि Vi यूजर्स को भी इस सेवा का लाभ मिल रहा है।
असल में, ऐसी जानकारी इंटरनेट पर आ रही है जो कहती है कि कंपनी ने मुंबई में 5G टेस्टिंग को शुरू कर दिया है, इस ट्रायल के दौरान कुछ चुनिंदा ग्राहकों को Vi की ओर से 5G सेवा देने के साथ ही Unlimited Data भी ऑफर किया जा रहा है। इस जगह पर रहने वाले कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट्स शेयर करके इस बारे में जानकारी दी है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इस जगह पर 5G के ट्रायल की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
आपको जानकारी के लिए बता देते है कि, यह खबर Vi की Q3 FY25 रिपोर्ट के बाद सामने आई है, जिसमें कंपनी ने मार्च 2025 तक मुंबई में कमर्शियल 5G लॉन्च की योजना बनाई थी। हालांकि, कंपनी की योजना के अनुसार, मुंबई के बाद दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़ और पटना में अप्रैल 2025 में इस सेवा को शुरू करने का प्लान है।
मुंबई में Vi यूजर्स ने 5G ऐकटिवेशन मैसेज आदि से यह सामने रखा है कि कंपनी ने इस जगह पर 5G सेवा को शुरू कर दिया है, कुछ ही ट्रायल में रहने के बाद यह सेवा सभी के लिए शुरू की जा सकती है। अभी मात्र कुछ ही ग्राहकों के साथ इस सेवा को टेस्टिंग किया जा रहा है, इस दौरान कंपनी इन ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा भी दे रही है, जिससे इस सेवा का सही प्रकार से परीक्षण किया जा सके। अब देखना होगा कि आखिर सभी के लिए इस सेवा को कब तक पेश कर दिया जाता है।
Telecom Talk की रिपोर्ट के अनुसार, Vi के आधिकारिक कस्टमर केयर आकॉउन्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ग्राहक को जवाब देते हुए मुंबई में Vi 5G के टेस्टिंग फेज के बारे में उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने यह भी बताया कि चुनिंदा उपभोक्ताओं को अनलिमिटेड 5G डेटा मिलेगा ताकि 5G की टेस्टिंग को सही प्रकार से किया जा सके। हो सकता है कि इसके बाद इस सेवा को जल्द ही सभी Vi ग्राहकों के लिए शुरू कर दिया जाए।