अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और 3000 रुपए के बेनेफिट्स एकदम फ्री, सालभर नहीं कराना पड़ेगा रिचार्ज

Jio अपने ग्राहकों के लिए लगातार आकर्षक प्लान लेकर आ रहा है. अगर आप ऐसा रिचार्ज ढूंढ रहे हैं जिसमें भरपूर डेटा के साथ लंबी वैलिडिटी भी मिले, तो Jio के पास आपके लिए दो शानदार विकल्प मौजूद हैं. कंपनी के 3599 रुपए और 3999 रुपए वाले दोनों प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं और इनमें कुल 912.5GB डेटा का फायदा दिया जाता है.
इसके अलावा, एलिजिबल यूजर्स को दोनों प्लान्स में अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी मिलती है. इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ 100 फ्री एसएमएस और जियो टीवी, जियो हॉटस्टार जैसे एंटरटेनमेंट ऐप्स का मुफ्त एक्सेस शामिल है. आइए इन दोनों सालाना प्लान्स के बारे में जानते हैं.
Jio का 3599 रुपए वाला प्लान
यह प्लान पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को हर दिन 2.5GB डेटा मिलता है, यानी पूरे साल में कुल 912.5GB डेटा इस्तेमाल किया जा सकता है. इस प्लान के तहत एलिजिबल ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा भी दी जाती है. साथ ही इसमें देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री एसएमएस का लाभ मिलता है.
Jio का 3999 रुपए वाला प्लान
यह प्लान भी एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें भी रोज़ाना 2.5GB के हिसाब से कुल 912.5GB डेटा दिया जाता है. इसमें सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है. इस प्लान की खासियत यह है कि इसमें यूजर्स को FanCode का फ्री एक्सेस भी दिया जाता है.
जियो 9th ऐनिवर्सरी सेलिब्रेशन ऑफर
दोनों प्लान्स के साथ जियो अपने 9वें ऐनिवर्सरी ऑफर के तहत अतिरिक्त फायदे भी दे रहा है. इसमें जियो गोल्ड (Jio Finance) पर 2% एक्स्ट्रा बेनिफिट, दो महीने के लिए जियो होम का फ्री ट्रायल, तीन महीने के लिए जियो हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन, जियो टीवी का मुफ्त एक्सेस और जियो एआई क्लाउड पर 50GB फ्री स्टोरेज शामिल है.
कुल मिलाकर, अगर आप एक ऐसा सालाना रिचार्ज प्लान चाहते हैं जो डेटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज दे, तो जियो के 3599 रुपए और 3999 रुपए वाले दोनों प्लान्स बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.
