Jio को बंपर फायदा, केवल एक महीने में ही जोड़ लिए 16 लाख नए यूजर्स, BSNL के भी साथ आएं लाखों लोग, जानें Vi की स्थिति

Jio को बंपर फायदा, केवल एक महीने में ही जोड़ लिए 16 लाख नए यूजर्स, BSNL के भी साथ आएं लाखों लोग, जानें Vi की स्थिति

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर की जनवरी 2026 की ताज़ा रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसे Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) ने जारी किया है. इस रिपोर्ट में साफ दिखता है कि Reliance Jio अभी भी बाजार में सबसे मजबूत स्थिति में है, जबकि Vodafone Idea की हालत लगातार कमजोर होती जा रही है.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

जनवरी 2026 में Reliance Jio ने करीब 16 लाख नए यूजर्स जोड़े, जो इसे बाकी कंपनियों से आगे बनाए रखता है. वहीं Airtel ने लगभग 12 लाख और BSNL ने करीब 4 लाख नए ग्राहक जोड़े. दूसरी तरफ Vodafone Idea को झटका लगा है और उसने करीब 7 लाख यूजर्स गंवा दिए हैं.

JM Financial की रिपोर्ट

JM Financial की रिपोर्ट के मुताबिक, Jio का ग्रोथ खासतौर पर उसके होम ब्रॉडबैंड और JioAirFiber सर्विस की वजह से तेज हुआ है. जनवरी में ही Jio ने करीब 7.8 लाख नए होम ब्रॉडबैंड यूजर्स जोड़े, जो इस सेगमेंट में उसकी आक्रामक रणनीति को दिखाता है.

FWA यानी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सेगमेंट में भी Jio ने लगभग 2.5 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं. खास बात यह है कि भारत में UBR सर्विस देने वाली Jio फिलहाल इकलौती कंपनी है, जिससे उसे अतिरिक्त बढ़त मिल रही है.

अगर कुल वायरलेस यूजर बेस की बात करें, तो Jio के पास 50.35 करोड़ यूजर्स हैं, जो इसे नंबर वन बनाता है. Airtel दूसरे नंबर पर 38.49 करोड़ यूजर्स के साथ है, जबकि Vodafone Idea 12.89 करोड़ यूजर्स के साथ काफी पीछे है.

सिर्फ मोबाइल ही नहीं, Jio वायर्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में भी सबसे बड़ा खिलाड़ी बन चुका है. भारत में तेजी से बढ़ते ब्रॉडबैंड बाजार का सबसे बड़ा हिस्सा Jio के पास है, जो आने वाले समय में उसकी स्थिति को और मजबूत कर सकता है.

Vodafone Idea की स्थिति चिंता का विषय

Vodafone Idea की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है. कंपनी ने 5G लॉन्च करने के बाद भी नए यूजर्स जोड़ने में सफलता नहीं पाई है. नेटवर्क सुधार के बावजूद लगातार यूजर्स का जाना यह दिखाता है कि कंपनी को अभी भी अपनी सर्विस और स्ट्रेटेजी में बड़ा बदलाव करना होगा.

वहीं Jio और Airtel लगातार हर महीने नए यूजर्स जोड़ रहे हैं, जिससे उनका मार्केट शेयर मजबूत होता जा रहा है. BSNL भी बीच-बीच में नए ग्राहक जोड़ रहा है, जो सरकारी कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है.

आने वाले समय में उम्मीद की जा रही है कि Vodafone Idea भी अपने नेटवर्क सुधार और नई सेवाओं के जरिए कुछ नए यूजर्स जोड़ सकेगा, लेकिन फिलहाल उसकी स्थिति बाकी कंपनियों की तुलना में कमजोर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: Android फोन खतरे में! नया मैलवेयर बना रहा टारगेट, ऐसे रहें सावधान

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम मीडिया में लगभग आधे दशक से सक्रिय हैं. टाइम्स नेटवर्क में आने से पहले वह न्यूज 18 और आजतक जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक में रूचि होने की वजह से आप टेक्नोलॉजी पर इनसे लंबी बात कर सकते हैं. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo