सरकारी टेलीकॉम कंपनी, BSNL ने एक ऐसा ब्रॉडबैंड लॉन्च किया है जो कुछ क्षेत्रों में इंटरनेट की सुविधा को और भी बेहतर कर देगा. अगर आप भी एक ऐसे क्षेत्र में निवास करते हैं जहां इंटरनेट नहीं आता तो आपको इस ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में जान लेना चाहिए. हाल ही में BSNL ने इस प्लान के बारे में सारी जानकारी सोशल मीडीया प्लेटफॉरम X के माध्यम से साझा की थी. इस लाजवाब और सस्ते प्लान को खरीदने पर ग्राहकों को आसानी से इंटरनेट की सुविधा के साथ ही साथ और भी कई फायदे मिलते हैं जैसे OTT. इस प्लान के माध्यम से आपके क्षेत्र में भी Wi-Fi कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा. अगर आप इस प्लान के बारे में और जानना चाहते हैं तो यहां है इस प्लान से जुड़ी सारी डिटेल्स.
Surveyक्या हैं इस प्लान के फायदे?
इस प्लान की सबसे बड़ी उपलब्धी यही है की इसके माध्यम से गांव में भी एकदम टॉप क्लास इंटरनेट की सुविधा दी जाएगी. इसमें आपको अनलिमिटेड वोइस कॉल्स की भी सुविधा मिलती है जिसका इस्तेमाल करके आपके घर के बड़े बुजुर्ग बिना किसी झंझट के कॉल्स कर सकते हैं. यह प्लान 25Mbps की स्पीड देता है और.
इस प्लान में केवल बढ़िया इंटरनेट ही नहीं लेकिन अनलिमिटेड ब्रॉडबैंड की सुविधा मिलती है और इसके साथ ही इस प्लान को खरीदने पर ग्राहकों को Waves OTT का सब्सक्रिप्शन एकदम फ्री मिलता है जिसका फायदा उठा कर आप अपने घर में केवल ब्रॉडबैंड और फ्री कॉल्स का ही नहीं लेकिन एंटरटेनमेंट का भी लाभ उठा पाएंगे.
The digital future is now within reach of every rural household.
— BSNL_Andhrapradesh (@bsnl_ap_circle) June 22, 2026
Get unlimited broadband, unlimited voice calling, free installation and modem, and free Waves OTT—starting at just ₹259/month.
Book now: https://t.co/8fkHzShaW5@DoT_India
@USOF_India
@MoRD_GoI@CMDBSNL pic.twitter.com/uYRnvPioZg
यह दमदार प्लान बढ़िया फायदों के साथ आता है और इसके साथ ही ग्राहकों को इस प्लान में BSNL का भरोसा भी मिलता है. यह फ्री OTT सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाला प्लान केवल 259 रुपये प्रती माह के प्राइस पर आता है और काफी किफायती भी है.
अगर यह फायदे भी आपको कम लगते हैं और आप अपने घर में ब्रॉडबैंड लगाने के झंझट पर ज्यादा ध्यान दे रहें हैं तो BSNL ने उसका भी समाधान पहले से ही कर दिया है. इस प्लान के तहत आपको अपने घर में इसकी इंस्टालेशन के लिए एक रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं है. यह इंस्टालेशन एकदम फ्री है और ग्राहकों को भी आकर्षित करती है.
यह भी पढ़ें: जब फोन में चल ही नहीं सकता इंटरनेट डेटा तो उसके लिए पैसे क्यों? क्या 20 करोड़ यूजर्स के साथ हो रही ठगी
By: Ananya Sharma (Intern)
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
