टेलीनॉर ने पेश किया नया प्लान, रोजाना दे रहा है 1.5GB 4G डाटा
By
Kulveer Sharma |
Updated on 09-Feb-2018
HIGHLIGHTS
इस प्लान के तहत यूजर को रोजाना 1.5GB 4G डाटा मिलता है.
टेलिकॉम बाज़ार में जब से जियो की एंट्री हुई है. तब से लेकर अब तक बाज़ार में 4G डाटा की कीमतों में काफी कमी आई है. पहले की तुलना में अब डाटा के लिए यूजर को बहुत ही कम कीमत का भुगतान करना पड़ता है.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर मिल रहा ब्लूटूथ स्पीकर पर डिस्काउंट
जियो के साथ ही अन्य टेलिकॉम कंपनिया जैसे-एयरटेल, आईडिया, वोडाफोन आदि ने भी अपने यूजर्स को कम कीमत में डाटा दे रही है. अब इस लिस्ट में टेलीनॉर भी शामिल हो गया है. टेलीनॉर ने बाज़ार में एक नया 4G प्लान पेश किया है. इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉल्स की सुविधा भी मिल रही है.
टेलीनॉर के इस प्लान की कीमत Rs. 195 है. कंपनी अपने इस प्लान के तहत कुल 28 दिनों की वैलिडिटी देती है. इस प्लान के तहत यूजर को रोजाना 1.5GB 4G डाटा मिलता है. साथ ही यूजर अनलिमिटेड कॉल्स का भी लाभ ले सकता है.