आजकल रिचार्ज प्लान काफी महंगे आने लगे हैं लेकिन इनमें आपको इसके बाद भी अच्छा खासा डेटा और अन्य काफी कुछ मिलता है, इन प्लान्स में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS भी फ्री में मिलते हैं। हालाँकि जब बात वैलिडिटी की आती है तो आपको इन महंगे प्लान्स में कम दिनों की वैलिडिटी मिलती है, इसी कारण आपको यह पसंद नहीं आते हैं। शायद यही कारण है कि आजकल लोग लम्बी वैलिडिटी के साथ कम कीमत में कई अन्य लाभों के साथ आने वाले प्लान को खोजने लगे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही है तो आपको बता देते है कि आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने वाले हैं जो आपको 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा के अलावा फ्री SMS भी ऑफर करता है और इस प्लान की कीमत मात्र 329 रुपये है। यानी जियो की ओर से आपको बेहद ही कम कीमत में एक शानदार प्लान मिल रहा है।
आपको बता देते है कि हम आपको जिस जियो रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं, वह एक किफायती रिचार्ज प्लान है जो जियो की ओर से आपको दिया जा रहा है। इस जियो प्लान में सबसे पहले आपको बता देते है कि 84 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इसके अलावा आपको बता देते है कि प्लान में आपको 6GB डेटा भी दिया जा रहा है, जो आपको इस वैलिडिटी के साथ ही चलाना होता है, हालाँकि आपको अनलिमिटेड कॉलिंग भी इस प्लान में ऑफर की जा रही है। इसके अलावा प्लान में आपको 1000 फ्री SMS भी दिए जा रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं आपको जियो के एप्स का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस भी दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि आपको 3 महीने के लिए एक दमदार प्लान जियो के इस प्लान के रूप में मिल रहा है।
हालाँकि ऐसा नहीं है कि मात्र जियो के पास ही ऐसा प्लान है, आपको बता देते है कि एयरटेल और वोडाफोन आईडिया के पास भी ऐसे ही प्लान्स हैं जो कुछ ज्यादा कीमत में आते हैं लेकिन आपको इसी तरह के बेनेफिट्स ऑफ़र करते हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में।
आपको बता देते है कि एयरटेल और वोडाफोन आईडिया के पास 379 रुपये के प्राइस में ऐसे ही प्लान्स हैं जो आपको 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करते हैं। आपको बता देते है कि इन दोनों ही कंपनियों के इन प्लान्स में आपको 6GB डेटा ऑफर किया जा रहा है, इसके अलावा आपको इन प्लान्स में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS डेली दिए जा रहे हैं। हालाँकि Vi के प्लान्स में आपको डेटारोलऑवर की सुविधा के साथ ही बिंज ऑल नाईट के साथ Vi Movies और TV का भी एक्सेस मिल रहा है। हालाँकि एयरटेल की ओर से आपको इन सब बेनेफिट्स के अलावा आपको ज्यादा कुछ ऑफर नहीं किया जा रहा है। इसका सीधा सा यही मतलब है कि आपको जियो और Vi के प्लान्स में एक को लेकर पश्च्याताप नहीं होने वाला है।
Note: रिलायंस जियो, एयरटेल, बीएसएनएल और वी यानी वोडाफोन आईडिया के अन्य प्लान्स के बारे में जानें यहाँ!