केवल 1 रूपये का रिचार्ज लाया Reliance Jio, Airtel-Vi-BSNL की तो हो गई बोलती बंद

Highlights

30 दिन की अवधि के लिए Jio लाया Rs 1 का रिचार्ज

Rs 1 में 100MB डाटा दे रहा है Jio

Rs 10 में इस्तेमाल कर पाएंगे 1GB डाटा

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने बड़ी ही शांति से एक नया Rs 1 प्रीपेड प्लान पेश किया है। प्लान को कंपनी के मोबाइल ऐप पर देखा जा सकता है लेकिन वैबसाइट पर यह रिचार्ज उपलब्ध नहीं है। वैल्यू सेक्शन के अंदर अदर प्लांस (other plans) के सेक्शन में Re 1 का प्रीपेड पैक लिस्टेड है। यह प्रीपेड प्लान 100MB डाटा ऑफर करता है जो 30 दिन तक मान्य है। इस तरहा आप Rs 10 का रिचार्ज (recharge) कर के 30 दिनों के लिए 1GB डाटा पा सकते हैं। जिसके लिए आपको हर रोज़ Rs 1 का रिचार्ज (recharge) करना होगा। यह जियो के Rs 15 वाले डाटा वाउचर से भी सस्ता है जो 1GB 4G डाटा ऑफर करता है। 100MB डाटा खत्म होने के बाद स्पीड (internet speed) कम होकर 64Kbps हो जाएगी।

Reliance Jio पेश कर रहा है Re 1 का प्लान

Rs 1 में आया प्रीपेड प्लान (prepaid plan) सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान (affordable recharge plan) है। यह उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जो अधिक डाटा भी नहीं चाहते हैं और कम बजट में अपना काम कर सकते हैं।

इस 100MB डाटा की वैधता 30 दिन होगी। अगर आपको 400MB डाटा चाहिए तो आप इस रिचार्ज को 4 बार रिचार्ज कर सकते हैं। यह 4G डाटा वाउचर से बेहतर है जिनके लिए आपको थोड़े बहुत डाटा के लिए भी अधिक पैसा देना पड़ता है।

अन्य कोई निजी कंपनी ऐसा रिचार्ज प्लान (recharge plan) पेश नहीं कर रही है। अभी यह भी नहीं कहा जा सकता है कि कौन-से यूजर्स इस रिचार्ज को कर सकते हैं। अभी कंपनी ने इस प्लान के बारे में कोई अधिक जानकारी पेश नहीं की है। यह कंपनी की ओर से नया रिचार्ज हो सकता है जो कंपनी ने Value श्रेणी में पेश किया है ज्सिमेन कंपनी किफ़ायती पैक (affordable pack) पेश करती है जिसमें Rs 155, Rs 395, और Rs 1559 के प्लान शामिल हैं।

अगर यूजर्स चाहें तो एक ही बार 1GB डाटा के लिए Rs 15 का रिचार्ज कर सकते हैं और बार-बार Rs 1 के रिचार्ज करने की परेशानी से बच सकते हैं। 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile