जल्दी-जल्दी करवा लें मोबाइल रिचार्ज, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से महंगे हो जाएंगे प्लान, 5G यूजर्स पर पड़ेगी दोहरी मार
पेट्रोल-डीजल महंगा, रिचार्ज पर असर
टेलीकॉम कंपनियों की लागत बढ़ी
जल्द हो सकता है टैरिफ हाइक
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर सिर्फ यात्रा खर्च तक सीमित नहीं रहने वाला. अब इसका सीधा असर मोबाइल रिचार्ज पर भी पड़ सकता है, क्योंकि टेलीकॉम कंपनियों की लागत बढ़ने वाली है. यानी महंगाई की मार अब फोन यूज करने वालों पर भी पड़ने वाली है.
Surveyदेश के कई शहरों में बढ़े फ्यूल के दाम
नई कीमतों के बाद मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में पेट्रोल करीब 107 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जबकि चेन्नई और कोलकाता में डीजल की कीमत 95 रुपये प्रति लीटर के पार चली गई है. इस बढ़ोतरी से सबसे ज्यादा असर वाहन मालिकों पर पड़ने वाला है, खासकर कार यूजर्स पर. लेकिन इसके प्रभाव यहीं खत्म नहीं होते हैं.

मोबाइल रिचार्ज क्यों होगा महंगा
मोबाइल नेटवर्क चलाने के लिए टेलीकॉम टावर पर बिजली और डीजल का बड़ा खर्च आता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल ऑपरेटिंग लागत का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा पावर और फ्यूल पर खर्च होता है. जैसे ही डीजल महंगा होता है, टेलीकॉम कंपनियों का खर्च भी बढ़ जाता है. पूरे देश में हजारों टावर चलाने वाली कंपनियों के लिए यह खर्च सालाना करोड़ों में पहुंच सकता है.
5G टावर बढ़ाएंगे और दबाव
5G नेटवर्क को चलाने के लिए ज्यादा ऊर्जा और बैकअप की जरूरत होती है. ऐसे में डीजल की कीमत बढ़ने से 5G टावर ऑपरेट करना और महंगा हो जाएगा. इसका सीधा असर कंपनियों की लागत पर पड़ेगा, जो आखिरकार ग्राहकों तक पहुंच सकता है.

टैरिफ बढ़ने की पहले से थी तैयारी
टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रही थीं. लेकिन अब फ्यूल की कीमत बढ़ने के बाद यह फैसला और जल्दी लिया जा सकता है. ग्लोबल सप्लाई चेन की समस्याएं भी लागत बढ़ा रही हैं, जिससे कंपनियों पर अतिरिक्त दबाव है.
यूजर्स के लिए क्या है संकेत
- अगर आप लंबे समय के लिए रिचार्ज कराने की सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है.
- टैरिफ बढ़ने से पहले लंबी वैधता वाले प्लान लेना भविष्य में पैसे बचा सकता है.
- आने वाले समय में मोबाइल बिल बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.
यह भी पढ़ें: iPhone के सबसे पतले फोन मॉडल की कीमत में जबरदस्त गिरावट! हाथ से जाने न दें ये मौका, 24 हजार की मिल रही छूट
FAQs
पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी बढ़ी है?
पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमत करीब 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है.
पेट्रोल की नई कीमत किन शहरों में 100 के पार पहुंची?
मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में पेट्रोल करीब 107 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.
मोबाइल रिचार्ज महंगा क्यों हो सकता है?
डीजल महंगा होने से टेलीकॉम टावर चलाने की लागत बढ़ेगी, जिससे रिचार्ज कीमत बढ़ सकती है.
टेलीकॉम टावर की लागत में फ्यूल का कितना हिस्सा होता है?
करीब 40 प्रतिशत खर्च बिजली और फ्यूल पर होता है.
यूजर्स को क्या करना चाहिए?
टैरिफ बढ़ने से पहले लंबी वैधता वाला रिचार्ज कर लेना समझदारी हो सकती है.
सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile