Reliance Jio-Airtel-Vi के सबसे धांसू रिचार्ज प्लान, 8 रुपये के आसपास दिन के खर्चे पर बेनेफिट ही बेनेफिट

Highlights

Jio, Vodafone Idea और Airtel के धुआंधार रिचार्ज प्लांस जो आते हैं प्रतिदिन 1GB डेटा के साथ

Jio, Airtal और Vodafone Idea ने हाल ही में अपने प्रीपेड प्लान की कीमत में बढ़ोतरी की है

Jio के पास 149 रुपये का प्लान है जिसमें डेली 1GB डेटा मिलता है

तीन निजी कंपनियों Jio, Airtel और Vodafone Idea ने अभी हाल ही में अपने प्लांस (Plans) की कीमत में इजाफा किया और इसके साथ ही प्लांस (Plans) के साथ नए बेनेफिट भी लॉन्च किए थे। गौरतलब हो कि तमाम निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्लांस (Plans) में करीब 20-25 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई। हालांकि अब हम सभी एक नए साल में अपने कदम रख चुके हैं। अब जब साल ही नया है तो हम आपको कुछ ऐसे प्लांस (Plans) के बारे में आज बताएंगे जो आपके नए साल को आकर्षक बनाने में कोई भी कमी नहीं छोड़ने वाले हैं। 

अब हम आपको बताने वाले हैं Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea की ओर से आपको डेली (Daily) 1GB डेटा (Data) ऑफर (Offer) करने वाले कुछ यूनीक और अद्भूत प्लांस (Plans) के बारे में। आइए अब जानते हैं Jio, Vodafone Idea और Airtel के डेली (Daily) 1GB डेटा (Data) वाले प्लान्स (Plans) के बारे में। यह भी यहाँ आपको पता चल जाने वाला है कि आखिर किस कंपनी का किफायती प्लान (Plan) आपको ज्यादा लाभ देता है। 

Jio का 1GB डेटा (Data) के साथ आने वाला प्लान (Plan) 

जियो (Jio) के पास 149 रुपये का प्लान (Plan) है जिसमें रोजाना 1GB डेटा (Data) मिलता है। इस प्लान (Plan) की वैलिडिटी (validity) 20 दिनों की है। आपको डेली (Daily) 100 SMS का लाभ भी मिलता है। इस प्लान (Plan) में अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) का भी फायदा है। Jio के पास 179 रुपये का प्लान (Plan) भी है जो 24 दिनों की वैलिडिटी (validity) के साथ आता है। इस प्लान (Plan) में डेली (Daily) 100 SMS के साथ 1GB डेली (Daily) डेटा (Data) ऑफर (Offer) किया जा रहा है, इतना ही नहीं इस प्लान (Plan) में आपको अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) की सुविधा भी मिलती है। 

एयरटेल (Airtel) का 1GB डेटा (Data) के साथ आने वाला प्लान (Plan)

एयरटेल (Airtel) के पास 209 रुपये का प्रीपेड प्लान (Plan) है जिसमें 21 दिनों की वैलिडिटी (validity) के साथ आपको डेली (Daily) 1GB डेटा (Data) और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) दी जा रही है। इस प्लान (Plan) में भी रोजाना 100 SMS की सुविधा है। डेली (Daily) 1GB डेटा (Data) वाला एयरटेल (Airtel) का दूसरा प्लान (Plan) 239 रुपये का है, जो ग्राहकों को 24 दिनों की वैलिडिटी (validity) प्रदान करता है। इसमें अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) का भी फायदा है। इन दोनों प्लान्स (Plans) के साथ आपको Amazon Prime Video के मोबाइल एडिशन का एक महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

Vodafone Idea का 1GB डेटा (Data) के साथ आने वाला प्लान (Plan) 

Vodafone Idea या Vi के पास 199 रुपये का प्लान (Plan) है जिसमें 18 दिनों की वैलिडिटी (validity) के साथ रोजाना 1GB डेटा (Data) मिलता है। अनलिमिटेड (Unlimited) कॉलिंग (Calling) की सुविधा भी प्लान (Plan) में मिल रही है। दूसरा प्लान (Plan) 1GB डेटा (Data) डेली (Daily) के साथ मात्र 219 रुपये की कीमत में आता है। इसके अलावा प्लान (Plan) में आपको डेली (Daily) 100 SMS  और फ्री अनलिमिटेड (Unlimited) कॉल (Call) करने की भी सुविधा मिलती है। कंपनी के पास 24 दिनों की वैलिडिटी (validity) और डेली (Daily) 1GB डेटा (Data) के साथ 239 रुपये का प्लान (Plan) भी है। यह मुफ्त कॉलिंग (Calling) और प्रतिदिन 100 SMS प्रदान करता है।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile