Jio का Super Plan: अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ लाता है Netflix और Prime Video का एक्सेस

HIGHLIGHTS

Jio के पास रिचार्ज प्लांस की एक बड़ी लिस्ट है।

इस लिस्ट में से ये वाला रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट होगा।

Jio के इस रिचार्ज प्लान में OTT बेनेफिट फ्री में मिलते हैं।

Jio का Super Plan: अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ लाता है Netflix और Prime Video का एक्सेस

Reliance JIo के पास एक से बढ़कर एक Prepaid Recharge Plans के अलावा सबसे उम्दा और बेहतरीन Postpaid Recharge Plans भी मौजूद हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब से से कंपनी के प्लांस का चुनाव कर सकते हैं। कंपनी के पास हर कीमत में लगभग लगभग अलग अलग बेनेफिट आदि के साथ आने वाले Prepaid Recharge Plans शामिल हैं। हालांकि, यह भी सच है कि Postpaid Segment में कंपनी के पास ज्यादा अच्छे ऑप्शन और ज्यादा प्राइस में आने वाले ऑप्शन आपको नहीं मिलने वाले हैं लेकिन Prepaid Plans के मामले में कंपनी किसी भी कंपनी को आसानी से मात दे सकती है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आज हम आपको जियो के एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो OTT बेनेफिट के अलावा आपको अनलिमिटेड 5G का एक्सेस भी प्रदान करते हैं। इस प्लान को आप Reliance Jio के सबसे उम्दा रिचार्ज प्लांस की श्रेणी में रख सकते हैं। इसमें OTT के तौर पर Netflix और Prime Video का एक्सेस फ्री में दिया जा रहा है। आइए सभी बेनेफिट आदि को देखते हैं।

किन फ़ायदों के साथ आता है अंबानी जी का ये वाला प्लान?

आइए इस प्लान के फायदे जानने से पहले इसकी कीमत के बारे में जानकारी ले लेते हैं। इस प्लान को आप Reliance Jio की आधिकारिक वेबसाईट जियो.कॉम के अलावा MyJio App से 749 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। प्लान में आपको Unlimited Calling साथ साथ 100 SMS डेली की सुविधा के अलावा हर महीने के हिसाब से 100GB हाई-स्पीड डेटा का लाभ दिया जा रहा है। इसका मतलब है कि यह कंपनी का एक बेहतरीन Postpaid Plan है। कंपनी के पास Postpaid Plans बेशक ही कम संख्या में हों, लेकिन जो हैं, वह प्लान किसी भी अन्य टेलिकॉम कंपनी के किसी भी प्लान को टक्कर देने का दमखम रखते हैं। इसके अलावा इस प्लान में आपको Unlimited 5G डेटा का लाभ भी अलग से दिया जा रहा है। इसके लिए आपके पास 5G Phone का होना अनिवार्य है और आपके इलाके में 5G नेटवर्क भी होना चाहिए। अंत में आपको बता देते हैं कि अगर आप 100GB डेटा की लिमिट को महीने में खत्म कर देते हैं तो आपको अलग से 10 रुपये प्रति GB डेटा के लिए खर्च करने होंगे।

कैटेगरीफायदा
प्लान टाइपपोस्टपेड
डेटा100GB हाई स्पीड डेटा
5G डेटाअनलिमिटेड 5G
कॉलिंगसभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड
SMS100 SMS प्रतिदिन
अतिरिक्त डेटा चार्ज10 रुपये प्रति GB
फैमिली ऐड ऑन3 अतिरिक्त सिम जोड़ सकते हैं
ऐड ऑन डेटाहर अतिरिक्त सदस्य को 5GB डेटा
NetflixNetflix Basic
Prime VideoAmazon Prime Lite
अन्य OTTJioHotstar
AI फीचरGoogle Gemini (18 महीने)
क्लाउड स्टोरेज5TB Google Cloud Storage
ऐप सपोर्टMyJio App और Jio.com
जरूरी शर्त5G फोन और 5G नेटवर्क जरूरी

अन्य बेनेफिट है धूम-धड़ाका

अगर आप इस प्लान के साथ अपने परिवार के लोगों को जोड़कर भी एक ही बिल में सभी का रिचार्ज लेना चाहते हैं तो आपको इस प्लान में यह सुविधा भी मिलती है। इस प्लान में आपको एक ही अकाउंट में 3 सिम कार्ड जोड़ने का मौका मिल रहा है। इस प्लान में ऐड किए गए नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा SMS और अन्य बेनेफिट भी मिलते हैं। इतना ही नहीं, हर एक्स्ट्रा मेम्बर को अलग से 5GB डेटा का लाभ भी मिल रहा है। एक चीज का ध्यान रखें कि आपको हर एक एक्स्ट्रा सिम के लिए अलग से 150 रुपये प्रतिमहीने के हिसाब से देने होंगे।

यूजर टाइपफायदा
फैमिली यूजरएक बिल में कई सिम
OTT देखने वालेNetflix + Prime + JioHotstar
ज्यादा डेटा यूजर100GB + Unlimited 5G
प्रोफेशनल यूजरCloud Storage और Gemini AI

OTT से भरा पड़ा है ये प्लान

अगर आप इस प्लान को मनोरंजन का पूरा पैकेज कहें तो भी कोई दिक्कत नहीं है। इस प्लान में आपको Netflix Basic का लाभ दिया जा रहा है, इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ कंपनी Amazon Prime Lite का एक्सेस भी दे रही है। और प्लान में अलग से आपको JioHotstar का Subscription भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस प्लान में आपको 18 महीने के लिए Google Gemini का Free Access भी मिलने वाला है। इतना ही नहीं, प्लान में आपको 5TB गूगल क्लाउड स्टॉरिज का भी लाभ मिल रहा है। अंत में आपको जानकारी दे देते हैं कि इस प्लान की कीमत बेशक 749 रुपये है, लेकिन अगर आप इसे खरीदते हैं तो आपको महीने भर के लिए इसपर अलग से GST भी देना होगा। आपका बिल लगभग लगभग 800-850 रुपये के आसपास का आ सकता है।

यह भी पढ़ें: Gold Silver Prices Today (11 मई 2026): सोमवार को सोने के दामों में मामूली गिरावट, चांदी 2.61 लाख के पार

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile