Jio के इस रिचार्ज में फ्री मिल रहा है Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar का सब्स्क्रिप्शन

Highlights

Jio का Rs 399 वाला प्लान ऑफर कर रहा है फ्री OTT सब्स्क्रिप्शन

रिलायंस जियो (reliance jio) का पोस्टपेड प्लान आता है इन बेनिफ़िट के साथ

जानिए फ्री OTT बेनिफ़िट वाले प्लान के बारे में

OTT प्लेटफॉर्म्स पर आए दिन कुछ नया कंटैंट रिलीज़ होता है जिसे देखने के लिए हमें काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि, जियो (Jio) अपने कुछ रिचार्ज प्लांस (recharge plans) के साथ ऐसे बेनिफ़िट ऑफर करता है जिसके साथ आप फ्री में नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का लाभ उठा सकते हैं। आप एक बेहद सस्ते रिचार्ज से ही इन OTT प्लेटफॉर्म्स का फ्री सब्स्क्रिप्शन पा सकते हैं।

Jio का Rs 399 वाला प्लान

जियो के इस पोस्टपेड प्लान (Jio postpaid plan) की बात करें तो यह Rs 399 वाला पोस्टपेड प्लान है जो फ्री OTT प्लेटफॉर्म का लाभ ऑफर करता है। इस प्लान की अवधि एक महीने है और प्लान में फ्री नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेज़न प्राइम विडियो (Amazon Prime Video) और डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) का सब्स्क्रिप्शन मिलता है।

रिलायंस जियो के इस पोस्टपेड प्लान (Jio Postpaid Plan) में 75GB डाटा, प्रतिदिन 100 SMS का लाभ मिलता है। आप इस प्लान का लगातार उपयोग कर के OTT सब्स्क्रिप्शन (OTT subscription) से बच सकते हैं और अपने पैसे बचा सकते हैं।

Jio के पोस्टपेड प्लान भी ऑफर करते हैं फ्री OTT

Rs 399 के बजाए रिलायंस जियो (Reliance Jio) के पोस्टपेड प्लान में Rs 599, 799, Rs 999 और Rs 1499 का फ्री लाभ मिल रहा है। यूजर्स अपनी ज़रूरत के हिसाब से पोस्टपेड प्लान चुन सकते हैं।  

नोट: Jio के रिचार्ज प्लान की जानकारी के लिए क्लिक करें!

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile