199 रुपये का Jio प्लान: रोज़ 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य बेनिफिट्स भी तगड़े

199 रुपये का Jio प्लान: रोज़ 1.5GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, अन्य बेनिफिट्स भी तगड़े

महंगाई के इस दौर में जहां रोज़-रोज़ इस्तेमाल होने वाली चीज़ों की कीमतें आसमान छू रही हैं वहीं मोबाइल डेटा भी काफी महंगा होता जा रहा है. यह देखते हुए यूज़र्स नए और किफायती मोबाइल डेटा ऑप्शंस ढूंढते हैं जिसमें उनके ज़्यादा पैसे भी खर्च न हों और उन्हें सही सुविधाएं भी मिल जाएं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो सस्ता डेटा प्लान खरीदना चाहते हैं लेकिन सही प्लान का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं तो देश का सबसे बड़ा टेलीकॉम ऑपरेटर Jio हाल ही में अपने यूज़र्स के लिए एक नया रिचार्ज प्लान लाया है जो मात्र 199 रुपये में आपको दिन भर में 1.5GB तक का डेटा देता है. इस प्लान के साथ आपकी दिन भर के डेटा की ज़रूरतें भी पूरी हो जाती हैं और आप एक सस्ता प्लान अच्छे बेनिफिट्स के साथ खरीद पाते हैं.

Reliance Jio

Jio के 199 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की डिटेल्स

यह एक वैलिडिटी पैक है जिसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ 1.5GB डेली डेटा मिल जाता है जो कुल वैलिडिटी के लिए 27GB बनता है. इसके साथ ही इस प्लान में आप एक दिन में लगभग 100 SMS भेज और प्राप्त कर सकते हैं. इस प्लान में अपने प्राइस के हिसाब से लाजवाब फीचर्स तो हैं ही लेकिन इसके साथ ही इसमें JioTV और Jio AI Cloud की भी सुविधाएं फ्री में मिलती हैं.

इस प्लान की वैलिडिटी 18 दिनों की है जो एक महीने से भी कम है लेकिन ये अपने प्राइस के हिसाब से एक काफी अच्छा प्लान है. अगर देखा जाए तो ये प्लान आपको एक दिन के हिसाब से करीब-करीब 11 रुपये तक का पड़ जाता है. लेकिन डेली डेटा के हिसाब से करीब 8 रुपये प्रतिदिन का पड़ जाता है. यह प्लान न तो बहुत सस्ता है और न ही बहुत महंगा लेकिन यह लगभग हर किसी के बजट में तो फिट बैठ ही सकता है.

इसके अलावा आपके पास इस प्लान से मिलता-जुलता एक और ऑप्शन है, जो 239 रुपये का आता है और 22 दिन तक वैलिड रहता है. इस प्लान में भी डेटा लगभग 11 रुपये प्रतिदिन ही पड़ता है यानी इस तरह दोनों की कीमत में कोई खास फर्क नहीं है.

यह भी पढ़ें: जंग लगा खटारा कूलर देने लगेगा AC से बेहतर ‘ठंडक’, होने लगेगी ठिठुरन, बड़े काम की है ये 10 रुपये की चीज़

Faiza

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile