भारत की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने डिजिटल एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए दो नए OTT Pass ऐड-ऑन पैक पेश किए हैं। इनकी कीमत 550 रुपये और 2,000 रुपये है। दोनों प्लान में हाई-स्पीड 4G/5G डेटा के साथ OTT प्लेटफॉर्म और लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है। 550 रुपये वाला पैक 84 दिनों और 2,000 रुपये वाला पैक 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा Jio का मौजूदा 200 रुपये वाला OTT Pass भी उपलब्ध है, जिसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है।
550 रुपये वाला OTT Pass कुल 84 दिनों के लिए वैलिड है। इस पैक में ग्राहकों को 90GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा दिया जाता है। इस हिसाब से पैक की प्रभावी दैनिक लागत करीब 6.55 रुपये बैठती है। इसे तीन महीने के एंटरटेनमेंट पैक के तौर पर पेश किया गया है।
वहीं 2,000 रुपये वाला OTT Pass पूरे 365 दिनों तक चलता है। इसमें 365GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा मिलता है। सालभर की वैलिडिटी को देखते हुए इसकी प्रभावी दैनिक लागत करीब 5.48 रुपये है, यानी दोनों नए पैक्स में रोजाना के हिसाब से यह ज्यादा सस्ता विकल्प है।
दोनों नए OTT Pass में 15 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस और 1,000 से ज्यादा लाइव TV चैनलों का एक्सेस शामिल है। OTT बेनिफिट में YouTube Premium, Amazon Prime Lite और JioHotstar के साथ JioTV मोबाइल ऐप के जरिए 12 अन्य प्लेटफॉर्म मिलते हैं। इन 12 प्लेटफॉर्म में SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Lionsgate Play, Discovery+, Kanccha Lannka, ETV Win, Chaupal, FanCode, Tarang Plus, Times Play और Hoichoi शामिल हैं। हालांकि SonyLIV और ZEE5 से मिलने वाले बेनिफिट में स्पोर्ट्स कंटेंट शामिल नहीं है।
YouTube Premium के जरिए यूजर्स को विज्ञापन-मुक्त वीडियो, बैकग्राउंड प्लेबैक और ऑफलाइन डाउनलोड जैसी सुविधाएं मिलती हैं। Amazon Prime Lite के साथ इसके तहत मिलने वाले Prime बेनिफिट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं JioHotstar को ग्राहक अपने Jio नंबर से JioHotstar ऐप पर एक्सेस कर सकते हैं।
इसके अलावा JioTV ऐप के जरिए 1,000 से अधिक लाइव TV चैनल भी देखे जा सकते हैं। इनमें JioStar, Sony Entertainment Network, Sun TV Network, Warner Bros. Discovery, ETV और अन्य नेटवर्क के चैनल शामिल हैं। दिए गए JioStar और Sony Entertainment Network ऑफर्स में स्पोर्ट्स कंटेंट शामिल नहीं है।
Jio का मौजूदा 200 रुपये वाला OTT Pass भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB डेटा मिलता है। इस पैक में भी 15 OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा TV चैनलों का एक्सेस शामिल है। इस तरह Jio के नए OTT Pass उन ग्राहकों के लिए विकल्प बढ़ाते हैं, जो डेटा के साथ लंबे समय तक OTT और लाइव TV कंटेंट का लाभ लेना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Vivo X300 FE की कीमत में फिर बढ़ोतरी, दो महीने से भी कम समय में 10,000 रुपये महंगा हुआ फोन