Vivo X300 FE की कीमत में फिर बढ़ोतरी, दो महीने से भी कम समय में 10,000 रुपये महंगा हुआ फोन
Vivo ने भारत में अपने Vivo X300 FE की कीमत एक बार फिर बढ़ा दी है। 10 अगस्त से फोन की कीमत में 3,000 रुपये का इजाफा किया गया है। बिक्री शुरू होने के बाद यह स्मार्टफोन की कीमत में दूसरी बढ़ोतरी है। दोनों बढ़ोतरी को मिलाकर Vivo X300 FE अब लॉन्च कीमत के मुकाबले कुल 10,000 रुपये तक महंगा हो गया है। इस बीच टिप्स्टर ‘संजू चौधरी’ की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Vivo अपने X300 FE का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी पेश करने की तैयारी कर रहा है। इसकी कीमत 84,999 रुपये बताई गई है और इसे सीरीज का नया एंट्री-लेवल मॉडल बनाया जा सकता है। हालांकि, यह कीमत शुरुआती लॉन्च प्राइस की तुलना में फिर भी अधिक है।
SurveyVivo X300 FE की नई कीमत
Vivo X300 FE के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। जुलाई की शुरुआत में पहली बार 7,000 रुपये की बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 86,999 रुपये हो गई थी। अब 3,000 रुपये की दूसरी बढ़ोतरी के बाद यह मॉडल 89,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की लॉन्च कीमत 89,999 रुपये थी। पहली बढ़ोतरी के बाद इसकी कीमत 96,999 रुपये हुई और अब यह 99,999 रुपये में पहुंच गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक 8GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत ₹84,999 बताई जा रही है। हालांकि, यह वेरिएंट अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं हुआ है।
Price hike alert 🚨
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) August 10, 2026
VIVO increases the price of X300 FE by ₹3k:
• 12/256GB: ₹86,999 → ₹89,999
• 12/512GB: ₹96,999 → ₹99,999
As I said they introduced a new 8+256 variant for ₹84,999.
8MP UW, No AF in tele for 90k 🤧 seems a bit off to me.
दूसरी बार क्यों बढ़ी Vivo X300 FE की कीमत?
Vivo ने कीमत में हुई इन दोनों बढ़ोतरी की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है। हालांकि, 2026 के दौरान DRAM और NAND फ्लैश मेमोरी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी को इसकी संभावित वजह माना जा रहा है। स्मार्टफोन कंपनियों की कंपोनेंट लागत बढ़ने का असर डिवाइसेज़ की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।
Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo X300 FE में 6.31 इंच का LTPO 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X300 FE में OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसे Zeiss के साथ ट्यून किया गया है। इसके अलावा फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 3x पेरिस्कोप जूम सपोर्ट करता है।
इसके साथ 6,500mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस FlashCharge को सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर के लिए फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। Vivo इस डिवाइस के लिए 5 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रहा है।
यह भी पढ़ें: Vivo T5 Lite vs iQOO Z11x vs Moto G57 Power: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
