Jio ने बढ़ाई Airtel-Vi की टेंशन! लॉन्च किया सस्ता प्लान, कीमत 150 रुपये से भी कम, क्रिकेट फैन्स के लिए खास

HIGHLIGHTS

149 रुपये में मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा

Jio का नया क्रिकेट प्लान

OTT के साथ डेटा ऑफर

Jio New Plan: क्रिकेट सीजन में अगर आपका डेटा जल्दी खत्म हो जाता है तो Reliance Jio ने आपके लिए एक नया किफायती ऑप्शन पेश किया है. कंपनी ने 149 रुपये का नया प्रीपेड ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किया है. यह खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो मैच देखने के लिए अतिरिक्त डेटा चाहते हैं, लेकिन पूरा महंगा रिचार्ज नहीं करना चाहते हैं.

आजकल लोग लाइव क्रिकेट और स्पोर्ट्स ऑनलाइन ज्यादा देख रहे हैं, लेकिन हर बार महंगा डेटा प्लान लेना जरूरी नहीं होता. ऐसे में यह नया प्लान एक आसान और सस्ता विकल्प बनकर सामने आया है.

149 रुपये वाले प्लान में क्या मिलेगा

यह 149 रुपये का का रिचार्ज एक डेटा-ओनली ऐड-ऑन प्लान है. इसका मतलब है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपके पास पहले से एक्टिव Jio प्रीपेड प्लान होना जरूरी है. इस प्लान में आपको एक बार में 10GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह डेली लिमिट वाला डेटा नहीं है.

इसके साथ 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, यानी आपको पूरा डेटा इस्तेमाल करने के लिए एक महीने का समय मिलेगा. सबसे बड़ा फायदा यह है कि इस प्लान के साथ JioHotstar Mobile का 90 दिनों का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है.

क्रिकेट और एंटरटेनमेंट का पूरा मजा

इस प्लान के साथ मिलने वाला JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन आपको लाइव क्रिकेट मैच, फिल्में, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स और रीजनल कंटेंट देखने की सुविधा देता है. अगर कोई बड़ा टूर्नामेंट चल रहा है, तो आप बिना अपने मेन डेटा को ज्यादा खर्च किए मैच देख सकते हैं.

केवल डेटा ऐड-ऑन है ये प्लान

ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह सिर्फ डेटा ऐड-ऑन है. इसमें कॉलिंग या SMS की सुविधा शामिल नहीं है और इसकी अपनी अलग मेन वैलिडिटी भी नहीं होती. कॉल करने या नंबर एक्टिव रखने के लिए आपको अपना रेगुलर Jio प्लान जारी रखना होगा.

ज्यादा डेटा चाहिए तो 195 रुपये वाला प्लान

अगर आपको 10GB डेटा कम लगता है, तो Jio 195 रुपये का क्रिकेट पैक भी ऑफर करता है. इस प्लान में 15GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिन होती है. इसके साथ भी 90 दिन का JioHotstar Mobile एक्सेस दिया जाता है.

189 रुपये वाला ऑप्शन

अगर आप सिर्फ डेटा नहीं बल्कि पूरा पैकेज चाहते हैं, तो 189 रुपये का प्लान भी उपलब्ध है. इसमें 28 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड वॉयस कॉल, फ्री नेशनल रोमिंग, रोज 2GB डेटा और हर दिन 100 SMS मिलते हैं.

अगर आपका मेन प्लान बार-बार डेटा खत्म कर देता है, तो यह 149 रुपये वाला पैक सही है. लेकिन अगर आप सोच रहे हैं कि सिर्फ इसी से काम चल जाएगा, तो गलत सोच रहे हैं, क्योंकि यह पूरा प्लान नहीं, सिर्फ सपोर्ट पैक है.

अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: YouTube पर Shorts देखने में बर्बाद हो जाता है पूरा टाइम? ऐसे कर दें ऑफ, फीड पर भी नहीं दिखेगा, स्टेप बाय स्टेप गाइड

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :